सिरफिरे आशिक ने लोहे की रॉड से युवती पर किए 27 सेकंड में 15 वार, दम निकलने पर ही रुका हैवान

Jitendra Shrivastava | Jun 18, 2024, 17:07 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

महानगर मुंबई में कपां देने वाली वारदात को एक युवक ने बेरहमी से अंजाम दिया। युवक एक लड़की के लोहे की रॉड से तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सरेराह यह सिरफिरा आशिक लड़की पर वार करता रहा और लोग खड़े देखते रहे...

MUMBAI. मुंबई के वसई में एक सिरफिरे आशिक ने 20 वर्षीय युवती पर तब तक वार किए, जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। युवती की लोहे की रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी। हत्या को सभी के सामने सड़क पर इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि हर कोई कांप गया। आरोपी युवक को वालिव पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी में हमला करते कैद हुआ शख्स

सीसीटीवी फुटेज का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लोग घटना के समय निकलते दिख रहे हैं। सिरफिरा हमलावर ने 27 सेकंड में युवती पर सरेआम 15 वार किए और तब तक मारता रहा जब तक की युवती दम नहीं तोड़ दिया। तभी कमर पर बैग लटकाया एक शख्स युवती के सिर पर रॉड से जोर से हमला करता है। युवती पहले हमले में ही सड़क पर गिर जाती है और उठने की कोशिश करती है। युवती जैसे ही खड़ी होने लगती है, तभी फिर से हमलावर युवती पर पूरी जानकर लगाकर हमला करता है। सिरफिरा शख्स युवती पर बेरहमी के साथ ताकत लगाकर बार-बार हमला करता है। बड़ी मुश्किल से कुछ लोग युवती को छुड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर पीछे नहीं हटता।

ये खबर भी पढ़ें...
बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लड़की ने निकाला फॉर्म, फिर भी रह गई अकेली

युवती तड़प रही थी, लोग तमाशा देख रहे थे

युवती सड़क पर पड़ी तड़प रही थी और लोग खड़े हुए तमाशा देख रहे थे। जिन लोगों ने युवती को बचाने की कोशिश की वो भी नाकाम कोशिश कर पीछे हट गए। लड़की को मारने के बाद हत्यारा वहीं भीड़ के सामने खड़ा रहा। हत्या के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अंदर तक सिहर जाएगा। युवती को जिस बेरहमी के साथ भीड़ के सामने ही मौत के घाट उतार दिया, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

Tags:
  • सिरफिरे आशिक
  • मुंबई के वसई
  • 27 सेकंड में  युवती पर सरेआम 15 वार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा