महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की जांच करेगी SIT, डिप्टी सीएम ने दिए आदेश
Deeksha Nandini Mehra | Aug 20, 2024, 14:35 IST
बदलापुर
महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल में दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद माहौल गरमा गया है। हजारों गुस्साए लोग ने घटना में सख्त कार्रवाई की मांग करने को लेकर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गए। इस कारण ट्रेन सेवा बाधित हुई।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाली दो छोटी बच्चियों के साथ सफाई ठेकेदार के कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। इस घटना ने पूरे शहर में आक्रोश फैला दिया। गुस्साए लोगों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लोगों ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुईं। आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लोग स्कूल प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया से नाराज हैं, जिसके कारण प्रिंसिपल, क्लास टीचर, और एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने एक एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित करने का आदेश दिया है, जिसकी नेतृत्व सीनियर आईपीएस अफसर आरती सिंह करेंगी। साथ ही, इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द न्याय हो सके।
शहर में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, और पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई जांच में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प
एसआईटी गठित करने का आदेश
शहर में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, और पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई जांच में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari