महाराष्ट्र में देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा, चुनाव से पहले शिंदे सरकार का मास्टर स्ट्रोक
Vikram Jain | Sept 30, 2024, 17:58 IST
Maharashtra Shinde government indigenous cow mother of state status
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। सरकार ने भारतीय संस्कृति, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल में देशी गाय के महत्व को देखते हुए यह फैसला लिया है।
MUMBAI. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पहले पूरे राज्य में सियासी हलचल तेज है। चुनाव से पहले महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एकनाथ शिंदे सरकार ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। इसको लेकर महायुति सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। महाराष्ट्र गाय को राज्यमाता का दर्जा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
नोटिफिकेशन में महायुति सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय का महत्व, मानव आहार में गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद इलाज, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में गाय का गोबर और गो मूत्र बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखते है। इस महत्व को ध्यान में रखते हुए देसी गाय को राज्यमाता घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में देसी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने का भी निर्णय लिया गया है। गोशालाएं अपनी कम आय के कारण खर्च वहन नहीं कर सकती थीं, ऐसे में गोशाला को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। योजना को महाराष्ट्र गोसेवा आयोग ऑनलाइन लागू करेगा। प्रत्येक जिले में जिला गोशाला सत्यापन समिति होगी। 2019 में हुई 20वीं पशुगणना के अनुसार, देसी गायों की संख्या 46 लाख 13 लाख 632 तक कम हुई है। 19वीं जनगणना की तुलना में 20.69 प्रतिशत की कमी हुई है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देसी गाय हमारे किसानों के लिए वरदान है, इसलिए सरकार ने इन्हें यह राज्य माता का दर्जा देने का फैसला लिया है। हमने देसी गोमाता के परिपोषण और चारे के लिए भी मदद करने का निर्णय लिया है।
दरअसल, प्रदेश में हिंदू संगठन पिछले कुछ समय से गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। जिसे अब सरकार ने मानते हुए गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है।
भारतीय संस्कृति में देसी गाय का विशेष महत्व
सब्सिडी योजना लागू करने का फैसला
किसान के लिए वरदान है गाय
हिंदू संगठन कर रहे थे मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari