पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में लगाई डुबकी, रश्मिका डीप फेक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

The Sootr | Jan 20, 2024, 22:55 IST
Share
पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में लगाई डुबकी,  रश्मिका डीप फेक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में लगाई डुबकी, रश्मिका डीप फेक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मोदी उन मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं, जिनका रामायण में जिक्र है।

भोपाल. अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के यजमान बने पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में लगाई डुबकी, रश्मिका डीप फेक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार होने सहित शनिवार की प्रमुख खबरें

मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में लगाई डुबकी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई। अयोध्या में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मोदी उन मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं, जिनका रामायण में जिक्र है।

इंदौर में कोरोना के दो मरीज मिले

उज्जैन से इंदौर लौटी 13 वर्षीय बच्ची के अलावा एक 59 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। इन दो नए केस के साथ ही शहर में पांच एक्टिव मरीज हो गए हैं।

जमीन घोटाला केस में हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ

झारखंड के जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार को रांची पहुंची। जांच एजेंसी दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची।

एमपी में डॉक्टर दंपत्ति ने दी जान

बीना में सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. शशि कैथोरिया ने शुक्रवार-शनिवार की रात आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर दंपत्ति कर्ज से परेशान थे।

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट पर लगेगी पाबंदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम में ऐलान किया है कि भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खुली सीमा की फेंसिंग की जाएगी। घुसपैठ रोकने दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट को भी बंद किया जाएगा।

रश्मिका डीप फेक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो बनाने वाला आरोपी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ईमानी नवीन आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पलापाररू गांव का रहने वाला है.

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • narendra modi
  • Rashmika Mandanna
  • रश्मिका मंदाना
  • रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो
  • एमपी में डॉक्टर दंपत्ति ने की खुदखुशी
  • डॉक्टर ने की सुसाइड
  • हेमंत सोरेन जमीन घोटाला
  • झारखंड जमीन घोटाला
  • Deep Fake Video of Rashmika Mandanna
  • Doctor couple commits suicide in MP
  • Doctor commits suicide
  • Hemant Soren land scam
  • Jharkhand land scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा