पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव सरकार का एक्शन, मंत्री मरियम शिउना सस्पेंड, भारत में #BoycottMaldives का ट्रेंड

Vikram Jain | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव सरकार का एक्शन, मंत्री मरियम शिउना सस्पेंड, भारत में #BoycottMaldives का ट्रेंड
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव सरकार का एक्शन, मंत्री मरियम शिउना सस्पेंड, भारत में #BoycottMaldives का ट्रेंड

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना सस्पेंड किया।

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक तनातनी देखने को मिल रही है। मालदीव सरकार की एक मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर भारत सरकार ने नाराजगी जताई है। मालदीव में भारत के उच्चायुक्त ने मालदीव की सरकार शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है।

मंत्री मरियम शिउना और 2 नेता सस्पेंड

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मालदीव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मालदीव सरकार ने महिला मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिउना के अलावा दो नेताओं माल्शा और हसन जिहान को भी सस्पेंड किया गया है। इस कार्रवाई से पहले मालदीव सरकार ने बयान जारी कर इस मामले पर सफाई दी थी। सरकार ने कहा था कि यह कमेंट्स पर्सनल हैं और मालदीव सरकार का नजरिया नहीं हैं।

पीएम मोदी ने किया था लक्षदीप का दौरा

दरअसल, पीएम मोदी 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने यहां समुद्री तट की सुंदर तस्वीरें शेयर कीं है। पीएम ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं। वहीं इसके बाद मालदीव के लोग भारतीयों का मजाक उड़ाने लगे।

मालदीव की मंत्री ने क्या कहा था ?

पीएम मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे के बाद से मालदीव को मिर्ची लग गई थी। इसके बाद मालदीव के कुछ नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं आई थी। मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। मालदीव की मंत्री की यह टिप्पणी पीएम मोदी की तरफ से लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद आई थी। मरियम ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए 'जोकर' और 'इजरायल की कठपुतली' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने ये ट्वीट हटा दिए थे।

नेता जाहिद रमीज ने भी उड़ाया मजाक

पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा मालदीव को रास नहीं आया, मालदीव की सत्तारूढ़ PPM पार्टी की मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही नेता जाहिद रमीज ने भारतीयों का मजाक उड़ाया। नेता जाहिद रमीज लिखा कि भारत सर्विस के मामले में हमसे कम्पीट नहीं कर सकता।

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने दी प्रतिक्रिया

इन नेताओं की पोस्ट पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि मंत्री मरियम शिउना ने गलत शब्द कहे हैं। ये बात मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को ऐसी टिप्पणियों से दूरी बनानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बढ़ा मालदीव का विरोध

नेता जाहिद रमीज की विवादित पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के लोगों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। भारत के लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरा किया हैं जिससे मालदीव के पर्यटन को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है।

मालदीव की छुट्टियां कैंसिल

भारत और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के बाद भारतीयों में नाराजगी देखने को मिल रहा हैं। बड़ी संख्या में भारतीयों ने मालदीव की यात्रा और होटल बुकिंग कैंसिल कर दी है। दरअसल, भारतीय लाखों रुपए खर्च कर मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसी से वहां की अर्थव्यवस्था चलती है। लोगों को रोजगार मिलता है। इसके बावजूद मालदीव के लोग भारत के खिलाफ बात कर रहे हैं और भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसके जवाब में कई भारतीयों ने मालदीव की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं।

Tags:
  • New Delhi News
  • नई दिल्ली न्यूज
  • Maldives Minister Mariam Shiuna
  • objectionable remarks on PM Modi
  • boycott of Maldives
  • PM Modi Lakshadweep visit
  • मालदीव की मंत्री मरियम शिउना
  • पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी
  • मालदीव का बहिष्कार
  • पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा