8047b090-669
पुरुष टीचर प्रेग्नेंट, शिक्षा विभाग ने भी दी मैटरनिटी लीव, जानें मामला
Ravi Singh | Updated:
Male Teacher Pregnant maternity leave Photograph: (the sootr )
क्या आपने कभी किसी पुरुष को गर्भवती होते देखा या सुना है। चौंक गए न? बिहार शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को 'गर्भवती' बना दिया। और उसे मैटरनिटी लीव भी दे दी।
कभी उपस्थिति या छुट्टी को लेकर कोई न कोई मुद्दा सामने आता रहता है। कुछ मामलों में विभाग की काफी आलोचना भी होती रही है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस मामले को जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, हाजीपुर में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष BPSC शिक्षक को गर्भवती बताकर मैटरनिटी लीव दे दी है।
यह घटना बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर के महुआ प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर ओसाती हाई स्कूल की है। यहां पदस्थापित शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मैटरनिटी लीव पर भेज दिया गया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने इस गलती को तकनीकी गलती बताया और कहा कि इसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
![8047b090-669]()
इस गलती के लिए शिक्षा विभाग की आलोचना हो रही है। एक पुरुष सरकारी शिक्षक को मैटरनिटी लीव देना न केवल बड़ी गलती थी बल्कि इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने खेद जताते हुए जल्द ही सुधार का वादा किया है, लेकिन अब वे डैमेज कंट्रोल में व्यस्त हैं।
इंटरनेट पर यह खबर वायरल हो गई है और लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने बिहार शिक्षा विभाग का मजाक उड़ाया। किसी ने कहा, "क्या ऐसा भी होता है?" वहीं दूसरे ने लिखा, "बच्चा पैदा करने वाला पहला आदमी!" इस तरह के कमेंट्स की वजह से इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।
तकनीकी गलती का बहाना
शिक्षा विभाग की किरकिरी
सोशल मीडिया पर मजे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi