इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार बोले- पार्टियों के बीच संयोजक की नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं

Rahul Garhwal | Jan 14, 2024, 24:00 IST
Share
इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार बोले- पार्टियों के बीच संयोजक की नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं
इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार बोले- पार्टियों के बीच संयोजक की नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष बन गए। शरद पवार ने कहा कि पार्टियों के बीच संयोजक की नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं है।

NEW DELHI. इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया गया है। आखिरकार विपक्षी गठबंधन इंडिया की गेंद कांग्रेस के पाले में ही गिर गई। खड़गे को अध्यक्ष बनाने पर ही सहमति बनी। वर्चुअल मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी। इंडिया गठबंधन में किसी को संजोयक नहीं बनाया गया है। पार्टी प्रमुखों की एक टीम बनाई जाएगी।

शरद पवार ने क्या कहा ?

वर्चुअल मीटिंग के बाद शरद पवार ने कहा कि पार्टियों के बीच संयोजक की नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं है। मीटिंग में नीतीश कुमार का नाम संयोजक के लिए सुझाया गया था। इसके बाद सहमति बनी कि पार्टी प्रमुखों की एक टीम बनाई जानी चाहिए। संयोजक नियुक्त करने की जरूरत नहीं है।

पवार बोले- चेहरे को पेश करने की जरूरत नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर शरद पवार ने कहा कि गठबंधन को वोट मांगने के लिए किसी एक चेहरे को पेश करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नेता कोई भी हो सकता है। ये इलेक्शन रिजल्ट घोषित होने के बाद चुना जाएगा।

JDU बोली- नीतीश के पास संयोजक से बड़ा पद

JDU नेता केसी त्यागी का कहना है कि नीतीश गठबंधन के निर्माता हैं और ये पद संयोजक से बड़ा होता है।

मीटिंग से नहीं जुड़े ममता-उद्धव

28 दलों के गठबंधन में सिर्फ 9 पार्टियां ही वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुईं। मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू यादव और तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उमर अब्दुल्ला, शरद पवार, सीताराम येचुरी, डी राजा और DMK की तरफ से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन मौजूद थे। वर्चुअल मीटिंग से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे के साथ अखिलेश यादव भी नहीं जुड़े।

Tags:
  • India Coalition
  • India Coalition President
  • Mallikarjun Kharge
  • India Coalition Mallikarjun Kharge
  • इंडिया गठबंधन
  • इंडिया गठबंधन अध्यक्ष
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • इंडिया गठबंधन मल्लिकार्जुन खड़गे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा