YOU TUBE देखकर युवक ने किया अपने पेट का ऑपरेशन, लगाए टांके, करना पड़ा भर्ती
Vikram Jain | Mar 21, 2025, 24:14 IST
mathura youth performs self surgery after watching youtube video
यूपी के मथुरा में एक युवक ने यूट्यूब देखकर खुद का ऑपरेशन कर लिया। पेट में तेज दर्द के कारण उसने खुद ही पेट में चीरा लगाकर 11 टांके लगाए। बाद में हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक ने गजब कारनामा कर डाला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। यहां एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए खुद ही अपने का पेट का ऑपरेशन कर डाला। पेट दर्द से परेशान इस युवक ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपने शरीर पर ऑपरेशन किया, और फिर 11 टांके भी लगाए। इसके बाद हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जब डॉक्टरों ने उसकी हालत देखी तो वे दंग रह गए। युवक को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
युवक ने यूट्यूब देखकर किया
मथुरा जिले के वृंदावन से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां 32 साल के युवक राजा बाबू जिसे लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी, उसने पेट दर्द से परेशान होकर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद ही अपना ऑपरेशन कर डाला। युवक की राजा बाबू कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के सुनरख गांव का निवासी है।
ये खबर भी पढ़ें...
यूपी इन्वेस्ट के सीईओ IAS अभिषेक प्रकाश रिश्वतखोरी के मामले में सस्पेंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा बाबू को पहले भी अपेंडिसाइटिस का सामना करना पड़ा था, और 14 साल की उम्र में उसका ऑपरेशन भी हो चुका था। लेकिन अब उसे पेट दर्द बढ़ने लगा तो वह परेशान हो गया, इसके बाद उसने यूट्यूब पर ऑपरेशन से जुड़ी वीडियो देखी और खुद से अपना ऑपरेशन करने का फैसला किया। वह बाजार से सर्जिकल ब्लेड, सुई, और टांके लगाने का सामान खरीद लाया और यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए अपने पेट पर चीरा लगाकर 11 टांके लगा दिए। ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई, और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
केंद्र सरकार की मंजूरी, सेना को मिलेंगी ATAGS तोपें और एयर डिफेंस सिस्टम
वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टर शशि रंजन के अनुसार बुधवार को अस्पताल में पेट दर्द के परेशान युवक का मामला सामने आया, जिसने बाजार से सर्जिकल ब्लेड, निडिल, स्टिच कॉर्ड आदि सामना लाया और खुद से ही पेट पर चीरा लगाकर 11 टांके लगा लिए। उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर युवक ने परिजन को सारी सच्चाई इसके बाद वे लोग उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे।
ये खबर भी पढ़ें...
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड
डॉक्टर शशि रंजन ने बताया कि युवक अपेंडिसाइटिस से पीड़ित था और 14 साल की उम्र में उसका ऑपरेशन भी हो चुका था। इसके बाद पेट में फिर दर्द उठने पर उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद ही अपना ऑपरेशन कर डाला। उन्होंने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह घटना डॉक्टरों के लिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। फिलहाल युवक का इलाज जारी है, और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
✅मथुरा में एक युवक ने पेट दर्द से राहत पाने के लिए खुद ऑपरेशन किया।
✅उसने यूट्यूब वीडियो देखकर ऑपरेशन करने की प्रक्रिया सीखी और 11 टांके लगाए।
✅युवक पहले भी अपेंडिसाइटिस से पीड़ित था और एक ऑपरेशन हो चुका था।
✅हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे आगरा रेफर किया गया।
✅डॉक्टर भी युवक के इस आत्म-ऑपरेशन को देखकर चौंक गए और उसकी स्थिति गंभीर है।
ये खबर भी पढ़ें...
नाबालिगों की ड्राइविंग पर एक्शन, मंत्रालय ने दिए चौंकाने वाले आंकड़े, इस राज्य में सबसे ज्यादा मामले और जुर्माना
युवक ने यूट्यूब देखकर किया खुद का ऑपरेशन
ये खबर भी पढ़ें...
यूपी इन्वेस्ट के सीईओ IAS अभिषेक प्रकाश रिश्वतखोरी के मामले में सस्पेंड
युवक ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन
ये खबर भी पढ़ें...
केंद्र सरकार की मंजूरी, सेना को मिलेंगी ATAGS तोपें और एयर डिफेंस सिस्टम
घर पर खुद किया ऑपरेशन, डॉक्टर भी हैरान
ये खबर भी पढ़ें...
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड
अपेंडिसाइटिस की बीमारी से परेशान था युवक
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅उसने यूट्यूब वीडियो देखकर ऑपरेशन करने की प्रक्रिया सीखी और 11 टांके लगाए।
✅युवक पहले भी अपेंडिसाइटिस से पीड़ित था और एक ऑपरेशन हो चुका था।
✅हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे आगरा रेफर किया गया।
✅डॉक्टर भी युवक के इस आत्म-ऑपरेशन को देखकर चौंक गए और उसकी स्थिति गंभीर है।
ये खबर भी पढ़ें...
नाबालिगों की ड्राइविंग पर एक्शन, मंत्रालय ने दिए चौंकाने वाले आंकड़े, इस राज्य में सबसे ज्यादा मामले और जुर्माना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari