Fraud on matrimonial site : पुलिस अधिकारी बताकर 5 महिलाओं से की शादी, 50 को थी ठगने की तैयारी
Jitendra Shrivastava | Aug 03, 2024, 23:22 IST
thesootr
देश-दुनिया। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी और ठगी करने की अनोखी कहानी सामने आई है। एक शख्स ने जाल में फंसाकर पांच महिलाओं से शादी की साथ ही 50 लड़कियों को शादी के लिए प्रस्ताव भी भेज चुका था, लेकिन तभी पुलिस पहुंची और...
मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी ( Fraud on matrimonial site ) का मामला सामने आया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मैट्रिमोनी साइट के जरिए एक शख्स ने अपने आपको पुलिस अधिकारी बताकर 5 महिलाओं से शादी और ठगी कर ली। शख्स की पूरी कहानी जानने के बाद आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह शख्स अपने जाल में फंसाकर पांच महिलाओं से शादी कर चुका था इतना ही नहीं वो करीब 50 लड़कियों से शादी के लिए संपर्क में था।
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी 5 पत्नियों में से 2 ओडिशा, एक-एक कोलकाता और दिल्ली की हैं। दो महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सत्यजीत सामल के रूप में हुई है। वो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता और उनसे शादी के बाद ब्लैकमेल करके लाखों रुपए ऐंठता था। आरोपी के कब्जे से एक कार, बाइक, 2.10 लाख रुपए, एक पिस्तौल और शादी के कॉन्ट्रैक्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस को उसकी चार बीवियों के बारे में पता चल चुका है, लेकिन पांचवीं के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। आरोपी के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। सामल मूल रूप से ओडिशा के जाजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में भुवनेश्वर में रह रहा है।
आरोपी सामल मैट्रिमोनियल साइट पर विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। उनसे शादी का वादा करने के बाद नकदी, बाइक या फिर कार की मांग करता था। महिलाओं द्वारा पैसे वापस मांगने पर वो उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाता भी था। उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वो मैट्रिमोनियल साइट पर 50 महिलाओं से चैट कर रहा था। फरवरी में कैपिटल पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। दो शिकायतकर्ताओं में से एक के अनुसार वो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए सत्यजीत सामल के संपर्क में आई थी। इसके बाद वे नियमित चैट करने लगे। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद मिलने भी लगे फिर उसने शादी के बहाने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और कार खरीदने के लिए पैसे मांगे। पीड़िता ने बैंक से पर्सनल लोन लिया और उसके लिए 8.15 लाख रुपए की एक कार खरीदी। इसके बाद उसने उसे बिजनेस करने के लिए 36 लाख रुपए भी दिए।
इसी तरह आरोपी ने दूसरी शिकायतकर्ता से 8.60 लाख रुपए और एक बाइक ली थी। दूसरी पीड़िता ने भी उसकी मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न बैंकों से पर्सनल लोन लिया। आरोपी ठगे गए पैसों से आलीशान जीवन जीता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और भी महिलाएं सामने आएंगी, जिन्हें उसने ठगा होगा। वो एक महिला को ठगने के बाद दुबई भाग जाता था। फिर कुछ दिन वहां मौज मस्ती करने के बाद वापस देश आ जाता और अपने नए शिकार की तलाश में लग जाता था।
पुलिस अधिकारी बताकर लड़कियों को फंसाता था
महिलाओं से पैसे लेता और वापस मांगने पर पिस्तौल दिखाता
महिला को ठगने के बाद दुबई भाग जाता था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari