मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
Rohit Sahu | Mar 19, 2025, 12:47 IST
meerut murder case
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया।
उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया, ताकि बदबू न फैले और अपराध छुपा रहे। घटना का खुलासा 10 दिन बाद हुआ पुलिस ने भी जब निकालने की कोशिश की तो उसे भी ड्रिल मशीन की मदद लेने पड़ी।
पुलिस ने हथौड़े और ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़ा, जिसके बाद उसमें से सौरभ का शव बरामद हुआ। शव को इस तरह सील किया गया था कि खोलने में पुलिस को डेढ़ घंटे का समय लग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू की।
हत्या के बाद मुस्कान अपने प्रेमी मोहित के साथ घूमने के बहाने घर में ताला लगाकर चली गई थी। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने चाकू से हत्या करने और शव को सीमेंट से भरे ड्रम में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने ड्रम बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंधों और संपत्ति विवाद से जुड़ा लग रहा है।
यह भी पढ़ें: पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड
सौरभ कुमार मेरठ के इंद्रानगर सेकेंड के निवासी थे। उन्होंने मुस्कान से 2016 में लव मैरिज की थी। जिससे उनका परिवार नाराज था और उन्हें घर से निकाल दिया गया था। शादी के बाद वे अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी पीहू के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सौरभ मर्चेंट नेवी में लंदन में तैनात थे और 24 फरवरी को भारत लौटे थे। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था।
यह भी पढ़ें: मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद
शव को ड्रम में भरकर सीमेंट से चुनवाया
मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। इसके बाद, मुस्कान और उसके प्रेमी मोहित ने घर में ताला लगा दिया और फरार हो गए। 10 दिन तक घर बंद रहा, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। मंगलवार को मकान मालिक को घर से तेज बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा, तो एक बड़ा ड्रम रखा था, जिससे बदबू आ रही थी।
ड्रम तोड़ने में लगा डेढ़ घंटा
प्रेमी संग घूमने निकली मुस्कान
यह भी पढ़ें: पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड
2016 में की थी लव मैरिज
यह भी पढ़ें: मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava