snake bite: एक-दो बार नहीं सांप ने युवक को 10 बार काटा, मंजर देख परिजनों के उड़े होश

Vikram Jain | Apr 14, 2025, 17:59 IST
Share
Meerut UP young man snake bite death Case
सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को सोते वक्त जहरीले सांप ने 10 बार डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सांप युवक के नीचे दबा रहा। जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सर्पदंश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पलंग पर सो रहे युवक को जहरीले सांप ने एक दो बार नहीं 10 बार डसा। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। यह सांप युवक के नीचे दबा हुआ था। सुबह तक सांप युवक के नीचे दबा रहा। सुबह युवक के कमरे में परिजन पहुंचे तो युवक का शव और सांप देकर घर में कोहराम मच गया।

सर्पदंश का हैरान करने वाला मामला

यह हैरान करने वाली घटना बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात को घटी। यहां 25 वर्षीय युवक अमित उर्फ मिक्की कश्यप रात को बिस्तर पर सो रहा था, इस दौरान एक जहरीला सांप अमित के नीचे दबा हुआ था। सांप ने उसे एक-दो नहीं, बल्कि 10 बार डसा। इसके बाद सुबह तक युवक की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें...

पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़!, वीडियो वायरल, लोगों को सता रहा अनहोनी का डर

युवक के नीचे दबा हुआ था सांप

सुबह के समय, जब परिजन अमित को जगाने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा था और उसके नीचे सांप दबा हुआ था। परिजन ने शोर मचाया और ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इसके बाद, पुलिस और एक स्थानीय सपेरे को सूचना दी गई। करीब साढ़े सात बजे सपेरे ने सांप को पकड़ा। साथ ही युवक को तुरंत को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शरीर पर 10 जगह सांप के डसने के निशान

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार बताया कि युवक अमित के हाथ-पैर और शरीर पर 10 जगह पर सांप के काटने के निशान थे। सांप के काटने के बाद अमित उठ नहीं पाया और सांप उसके शरीर के नीचे दब गया। परिजन का कहना है कि अमित रात में करीब 10 बजे मजदूरी कर आया था। थकने के कारण उसने खाना खाकर सो गया था। कुछ ही घंटों बाद घटना घट गई।

ये खबर भी पढ़ें...

काले नाग को ‘नागिन’ की तलाश!, युवती को 4 साल में 13 बार काटा, अधूरी प्रेम कहानी या कुछ और?

घर में पसरा मातम

अमित की मौत के बाद गांव और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, अमित शादीशुदा था और वह तीन बच्चों का पिता था। परिवार में चार भाई और एक बहन थी, और उसकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ मेरठ के गांव अकबरपुर सादात में एक युवक को सोते वक्त जहरीले सांप ने 10 बार डसा, जिससे उसकी मौत हो गई।

✅ सांप युवक के शव के नीचे दबा रहा और उसे सुबह के समय परिजनों ने देखा।

✅ मृतक अमित कश्यप 25 साल का था, और वह तीन बच्चों का पिता था।

✅ परिजनों ने युवक को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

✅ पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा, जो अब सुरक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें...

यूपी पुलिस का कारनामा, आरोपी की जगह जज को ही बना दिया आरोपी, वारंट में लिखा नाम

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ़्तार, जल्द भारत वापस लाने की कोशिश

यूपी न्यूज | मेरठ न्यूज | Meerut News | Snake Bite | देश दूनिया न्यूज

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • Meerut News
  • युवक की मौत
  • सर्पदंश
  • सांप
  • Snake Bite
  • मेरठ न्यूज
  • देश दूनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज