क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम, ट्रंप के फैसले ने बढ़ाई टेंशन
Aman Vaishnav | Jul 10, 2026, 09:50 IST
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए तनाव से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट आने से कच्चे तेल की सप्लाई में बड़ा असर देखने मिल सकता है। साथ ही महंगाई और शेयर बाजार पर भी असर दिख सकता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर शुरू हो गई है।
- डोनाल्ड ट्रंपके एक ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
- अमेरिका ने बुधवार, 08 जुलाई को ईरान के 90 ठिकानों को निशाना बनाया।
- इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट का खतरा बढ़ गया है।
- इस जंग का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट क्यों अहम
भारत ने अपने तेल आयात में विविधता जरूर लाई है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट आज भी देश की सप्लाई चेन के लिए बेहद जरूरी बना हुआ है।
युद्ध शुरू होने से पहले इस समुद्री रास्ते से भारत का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल आता था। इसके अलावा एलएनजी (LNG – Liquefied Natural Gas) का करीब 60 फीसदी हिस्सा भी यहीं से आता है।
इस रास्ते में रुकावट आते ही देश में करीब 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल अचानक महंगा हो गया था। एलपीजी की कीमतें भी उस दौरान बढ़ गई थी।
middle-east-crisis-us-iran-war-impact
आयात बिल बढ़ने का डर
अगर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट आती है, तो क्रूड ऑइल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। यह असर अभी से दिखना शुरू भी हो चुका है।
तेल महंगा होने का सीधा मतलब है भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ना। इससे देश का चालू घाटा भी बढ़ सकता है। चालू घाटा बढ़ने पर रुपये पर दबाव बनता है, जो पूरी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता।
middle-east-crisis-us-iran-war-impact
सस्ते फ्यूल की उम्मीद टूटी
बाद में सीजफायर होने और क्रूड सस्ता होने से उम्मीद जगी थी कि आने वाले दिनों में ईंधन के दाम घट सकते हैं। लेकिन अब क्रूड ऑइल की कीमतों में फिर उछाल और होर्मुज को लेकर बढ़े तनाव ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है।
middle-east-crisis-us-iran-war-impact
महंगाई की नई मार
इससे रुपए पर दबाव बनेगा और आयातित सामान महंगे हो जाएंगे। नतीजतन आम लोगों को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ सकती है। यह असर पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक दिख सकता है।
middle-east-crisis-us-iran-war-impact
शेयर बाजार में हलचल
ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता को समय की बर्बादी बताया और नई धमकियां दीं। इस बयान के आते ही भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया और बाजार क्रैश हो गया। इससे साफ है कि यह जंग सिर्फ तेल तक सीमित नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए भी परेशानी बन सकती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
अमेरिका-ईरान में तनातनी से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 20 मिनट में टूटा 1900 अंक
ईरान पर अमेरिकी हमला, बंदर अब्बास तबाह, ईरान ने जॉर्डन-कुवैत पर बरसाए बम
ईरान का बड़ा फैसला: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज गुजरे तो चुकानी होगी कीमत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari