क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम, ट्रंप के फैसले ने बढ़ाई टेंशन

Aman Vaishnav | Jul 10, 2026, 09:50 IST
Share
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए तनाव से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट आने से कच्चे तेल की सप्लाई में बड़ा असर देखने मिल सकता है। साथ ही महंगाई और शेयर बाजार पर भी असर दिख सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर शुरू हो गई है।
  • डोनाल्ड ट्रंपके एक ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
  • अमेरिका ने बुधवार, 08 जुलाई को ईरान के 90 ठिकानों को निशाना बनाया।
  • इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट का खतरा बढ़ गया है।
  • इस जंग का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों अहम

मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से एक बार फिर कच्चा तेल दुनिया को डराने लगा है। फरवरी के आखिर से जून की शुरुआत तक चली जंग के दौरान भारत में इसका असर देखा जा चुका है।

भारत ने अपने तेल आयात में विविधता जरूर लाई है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट आज भी देश की सप्लाई चेन के लिए बेहद जरूरी बना हुआ है।

युद्ध शुरू होने से पहले इस समुद्री रास्ते से भारत का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल आता था। इसके अलावा एलएनजी (LNG – Liquefied Natural Gas) का करीब 60 फीसदी हिस्सा भी यहीं से आता है।

इस रास्ते में रुकावट आते ही देश में करीब 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल अचानक महंगा हो गया था। एलपीजी की कीमतें भी उस दौरान बढ़ गई थी।

middle-east-crisis-us-iran-war-impact
middle-east-crisis-us-iran-war-impact


आयात बिल बढ़ने का डर

बता दें कि भारत अपनी कुल जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल बाहर से मंगाता है। इतनी बड़ी निर्भरता का मतलब है कि क्रूड की अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर सीधे देश पर पड़ता है।

अगर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट आती है, तो क्रूड ऑइल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। यह असर अभी से दिखना शुरू भी हो चुका है।

तेल महंगा होने का सीधा मतलब है भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ना। इससे देश का चालू घाटा भी बढ़ सकता है। चालू घाटा बढ़ने पर रुपये पर दबाव बनता है, जो पूरी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता।

middle-east-crisis-us-iran-war-impact
middle-east-crisis-us-iran-war-impact


सस्ते फ्यूल की उम्मीद टूटी

पिछली बार जब यह संकट गहराया था, तो सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इसी वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत चार बार में करीब 7 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई थीं। चार साल से स्थिर रही कीमतों में यह बढ़ोतरी आम लोगों के लिए बड़ा झटका थी।

बाद में सीजफायर होने और क्रूड सस्ता होने से उम्मीद जगी थी कि आने वाले दिनों में ईंधन के दाम घट सकते हैं। लेकिन अब क्रूड ऑइल की कीमतों में फिर उछाल और होर्मुज को लेकर बढ़े तनाव ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है।

middle-east-crisis-us-iran-war-impact
middle-east-crisis-us-iran-war-impact


महंगाई की नई मार

तेल के दाम बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में शामिल है और इसका बड़ा हिस्सा होर्मुज से ही आता है। अगर यह रास्ता बंद होता है और कीमतें और बढ़ती हैं, तो भारत को तेल आयात पर ज्यादा डॉलर खर्च करने होंगे।

इससे रुपए पर दबाव बनेगा और आयातित सामान महंगे हो जाएंगे। नतीजतन आम लोगों को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ सकती है। यह असर पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक दिख सकता है।

middle-east-crisis-us-iran-war-impact
middle-east-crisis-us-iran-war-impact


शेयर बाजार में हलचल

ग्लोबल टेंशन बढ़ने पर निवेशक अक्सर सुरक्षित निवेश की तरफ रुख करते हैं। इससे शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हो जाती है। बुधवार को इसका बड़ा उदाहरण देखने को मिला।

ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता को समय की बर्बादी बताया और नई धमकियां दीं। इस बयान के आते ही भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया और बाजार क्रैश हो गया। इससे साफ है कि यह जंग सिर्फ तेल तक सीमित नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए भी परेशानी बन सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ईरान पर फिर अमेरिका का हमला, कई शहरों में मचा धमाके के साथ हड़कंप

अमेरिका-ईरान में तनातनी से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, 20 मिनट में टूटा 1900 अंक

ईरान पर अमेरिकी हमला, बंदर अब्बास तबाह, ईरान ने जॉर्डन-कुवैत पर बरसाए बम

ईरान का बड़ा फैसला: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज गुजरे तो चुकानी होगी कीमत

Tags:
  • कच्चा तेल
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका
  • पेट्रोल-डीजल
  • एलपीजी की कीमतें
  • ईरान
  • एलपीजी
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा