पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा-माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है…
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 22, 2025, 13:53 IST
No trade, no talk with Pak
राजस्थान के बीकानेर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान के साथ न व्यापार होगा, न बातचीत, सिर्फ POK पर बात होगी।
राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी और अब भारत की तरफ से न तो कोई व्यापार होगा और न ही कोई बातचीत। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान से अब कोई संवाद होगा तो वो केवल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर होगा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमलामें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोलियां बरसाईं, विशेषकर पुरुषों को निशाना बनाया। इस क्रूर हमले के बाद देश में गुस्से की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी ने कहा- 22 अप्रैल के हमले के बाद सेना को खुली छूट दी गई थी और हमारी सेनाओं ने 22 मिनट में पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिए। प्रधानमंत्री ने कहा- मेरे अंदर खून नहीं, गर्म सिंदूर बहता है। जो लोग हमारे सिंदूर को मिटाने आए थे, उन्हें हमने मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने बताया कि भारत ने इस बार आतंकियों के खिलाफ केवल घर में घुसकर ही नहीं, बल्कि सीने पर वार किया है। यह भारत का नया रूप है – रौद्र और न्यायपूर्ण। ये भी पढ़ें: एमपी के रेलवे स्टेशन अब होंगे अमृत जैसे, पीएम मोदी ने किया 6 अमृत स्टेशनों का भव्य लोकार्पण प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब परमाणु बम की धमकियों का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा-हम आतंक के आकाओं और उन्हें पनाह देने वालों को एक ही नजर से देखेंगे। पाकिस्तान का असली चेहरा अब पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के खिलाफ चीन ने की थी पाक की मदद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण का अंत इस स्पष्ट चेतावनी के साथ किया कि अब पाकिस्तान के साथ कोई व्यापार (Trade) और कोई बातचीत (Talks) नहीं होगी।अब बात होगी तो सिर्फ और सिर्फ POK पर।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा।जो भारत के खून से खेलेंगे, उन्हें उसका हिसाब देना पड़ेगा। 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में घुसकर जबर्दस्त सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमला करने की नाकाम कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए। पीएम मोदी ने कहा-जो हथियारों पर घमंड करते थे, वे अब मलबे के नीचे दबे पड़े हैं। ये सिर्फ बदला नहीं, पूरे भारत का रौद्र रूप है।
22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में
मेरी नसों में गर्म सिंदूर बहता है
परमाणु धमकी की रणनीति नहीं चलेगी
अब पाकिस्तान से ना ट्रेड होगा, ना टॉक
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा।जो भारत के खून से खेलेंगे, उन्हें उसका हिसाब देना पड़ेगा।
पाकिस्तान की हालत पतली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari