Mohan Manjhi Journey : मोहन चरण माझी का सरपंच से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

Deeksha Nandini Mehra | Jun 13, 2024, 15:41 IST
Share
Mohan Manjhi Journey
मोहन चरण माझी

चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है। वह राज्य में बीजेपी के एक आदिवासी नेता हैं। आइए जानते हैं आदिवासी नेता मोहन चरण मांझी का सफरनामा...

CM Mohan Manjhi Journey : मोहन चरण माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा दो डिप्टी के रूप में सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा को चुना गया है। मोहन चरण मांझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले वे तीन बार क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत चुके हैं। आइए जानते हैं आदिवासी नेता मोहन चरण मांझी का सफरनामा...

राजनीति की शुरुआत


मोहन चरण माझी का जन्म 1972 ओडिशा के क्योंझर जिले के रायकलां में हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत सरपंच के रूप में की। इसके बाद वे धीरे धीरे राजनीति से जुड़ते गए और बीजेपी ज्वाइन कर ली। धीरे-धीरे उनकी गिनती ओडिशा में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में होने लगी।

52 साल के मोहन चरण माझी आदिवासी बहुल्य रायकला गांव से आते हैं। यह गांव खनिज से भरपूर क्योंझर जिले का हिस्सा है। वहीं चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार मांझी और उनके परिवार की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 1.97 करोड़ रुपये है।

चार बार चुने गए विधायक


  • वर्ष 2000 में माझी क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुने गए और जीत हासिल की।
  • इसके बाद वर्ष 2009 में भाजपा ने फिर से मोहन चरण मांझी पर भरोसा जताया। वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।
  • 2019 में एक बार फिर से क्योंझर विधानसभा सीट से मांझी ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की।
  • मोहन चरण माझी 2024 में चौथी बार क्योंझर विधानसभा से जीत हासिल की। इस बार चुनाव में मोहन चरण मांझी को कुल 8 लाख 78 हजार 15 वोट मिले थे। उन्होंने जनता दल की मीना माझी को 11577 वोटों के बड़े अंतर से मात दी।

ये खबर पढ़िए ...सत्ता के केंद्र में आदिवासी... छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा में आदिवासी सीएम बीजेपी की खास रणनीति

आदिवासी मोर्चा के सेक्रेटरी भी रहे माझी


मोहन चरण मांझी सरपंच बनने के बाद वह बीजेपी आदिवासी मोर्चा के सेक्रेटरी बने। मोहन चरण मांजी साल 2000 में पहली बार क्योंझर विधानसभा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्हें इस सीट पर साल 2004 में भी जीत हासिल हुई।

ये खबर पढ़िए ...ओडिशा में मांझी और आंध्रप्रदेश में नायडू ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री बनें मांझी


चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाली मांझी पर इस बार भाजपा पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें ओडिशा का 15वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। 78 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ओडिशा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है।

सीएम मोहन चरण मांझी | कौन हैं मोहन चरण मांझी | सरपंच से मुख्यमंत्री बने मोहन मांझी | Mohan Charan Manjhi | Odisha CM Mohan Manjhi

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन चरण मांझी
  • Mohan Manjhi Journey
  • कौन हैं मोहन चरण मांझी
  • सरपंच से मुख्यमंत्री बने मोहन मांझी
  • Mohan Charan Manjhi
  • Odisha CM Mohan Manjhi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा