मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

Marut raj | Jun 11, 2024, 18:15 IST
Share
Mohan Manjhi new CM Odisha two deputy CM oath द सूत्र
Mohan Manjhi new CM Odisha two deputy CM oath द सूत्र

24 वर्ष में यह पहली बार है जब ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मोहन चरण मांझी राज्य की राज्य की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजेडी नेता मीना मांझी को हराया था।

भुवनेश्वर. ओडिशा के नए सीएम मोहन मांझी ( Mohan Manjhi ) होंगे। वे बुधवार, 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार, 11 जून को बीजेपी विधायकों ने मांझी को विधायक दल का नेता चुना। केवी सिंह देव और पार्वती फरीदा भी मांझी के साथ शपथ लेंगी। ये दोनों नेता ओडिशा के डिप्टी सीएम होंगे।

पहली बार बन रही सरकार

दरअसल, 24 वर्ष में यह पहली बार है जब ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मोहन चरण मांझी राज्य की राज्य की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजेडी नेता मीना मांझी को हराया था।

चार बार के विधायक हैं मांझी

आपको बता दें कि मोहन चरण मांझी चार बार के विधायक हैं। वह आदिवासी समुदाय से आते हैं। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में मांझी को विधायकों ने अपना नेता चुना।

147 में से 78 सीटें जीतीं

बीजेपी ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया है। राज्य की 147 सीटों में से बीजेपी ने 78 सीटें जीती हैं। अब बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में मांझी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों और सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags:
  • Mohan Manjhi
  • सीएम मोहन चरण मांझी
  • सीएम मोहन मांझी
  • CM Mohan Manjhi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा