10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कैसा रहेगा MP-CG का मौसम, जान लीजिए पूरा अपडेट

Amresh Kushwaha | Sept 16, 2024, 12:18 IST
Share
monsoon update heavy rainfall
monsoon update heavy rainfall

मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 171 मौतें हो गई है और उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने 16 सितंबर यानी आज 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड शामिल हैं, जहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल, जबलपुर और अन्य 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 15 जिलों में भी कल (17 सितंबर) से भारी बारिश का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में चार नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश में पिछले 5 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सरयू, शारदा, गंगा और घाघरा नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में बाढ़ से 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और 85 घाट गंगा में डूब गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे 170 गांवों के लगभग 1 लाख लोग फंसे हैं। गोंडा में घाघरा नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 20 गांवों में बाढ़ की स्थिति है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक 171 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोग लापता हैं। 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने 18 सितंबर को राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही, 25 साल बाद ओवरफ्लो हुआ राजस्थान का बांध, ग्रामीणों ने मनाया जश्न

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 सितंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 सेमी तक की भारी बारिश की संभावना है जबकि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तराखंड में 7 सेमी बारिश हो सकती है।

185 जिलों में सूखा की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देश में मानसून में 108% यानी 8% अधिक बारिश हो चुकी है, फिर भी देश के एक चौथाई हिस्से, यानी 185 जिलों में सूखा की स्थिति बनी हुई है। 68 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से 60% अधिक बारिश हुई है, जिनमें से 19 अकेले राजस्थान में हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पंजाब सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP Monsoon Update : मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डबरा में बाढ़ से हालात गंभीर, 400 लोग फंसे

एक नया लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग के अनुसार, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी होगा। एक नया लो प्रेशर एरिया दक्षिण बांग्लादेश के पास है, जो 2 दिन में डिप्रेशन में बदल सकता है। इससे बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

अक्टूबर में भी बारिश

इस बार मानसून सामान्य से 16 दिन अधिक एक्टिव रहेगा। आमतौर पर मानसून 18 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान की ओर लौटने लगता है, लेकिन इस बार इसके सितंबर के अंत तक सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं मानसून वापसी के बाद अक्टूबर में भी बारिश की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Meteorological Department
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • भारी बारिश
  • heavy rainfall
  • Monsoon Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच