Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही, 25 साल बाद ओवरफ्लो हुआ राजस्थान का बांध, ग्रामीणों ने मनाया जश्न
Sourabh Bhatnagar | Sept 12, 2024, 12:15 IST
देश का मौसम
मौसम विभाग ने गुरुवार, 12 सितंबर को देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मॉनसून के लौटने का समय आ गया है, लेकिन देश के कई राज्य में अब भी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 12 सितंबर को देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले दो दिनों, यानी 14 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में एक तबका ऐसा भी है जिनके जीवन में ये बारिश खुशियों की तहर लेकर आई है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
देश के कई हिस्सों में कहर बरपा रही बारिश के बीच एक सुकून भरी खबर राजस्थान से सामने आई है। राज्य के ब्यावर में गिरी नंदा बांध 25 साल बाद ओवरफ्लो हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों का उत्साह एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है। ग्रामीणों ढोल और मंजीरे बजाकर नाचते-गाते बांध की रपट देखने पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपना खुशी जाहिर की।
इसके बाद विधि विधान से डैम की पूजा-पाठ कर ग्रामीणों ने पानी का भव्य स्वागत किया। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि रायपुर उपखंड में 4 प्रमुख बांध हैं। इसके अलावा दीपावास में लूणी, बिराटिया खुर्द में झिलमिल और कोट किराना में भोमादा डैम है और ये बांध भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 1999 में गिरी नंदा बांध ओवरफ्लो हुआ था।
एक सुकून भरी खबर राजस्थान के भरतपुर जिले से भी सामने आई है, जहां की बाणगंगा नदी में करीब 28 साल बाद पानी देखने को मिला है। इससे ग्रामीणों के चहरे खिल गए हैं। पानी अजरौली के बांध से निकलकरद नेकपुर मोरा तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि राज्य के जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। अजमेर और धौलपुर जिले में स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बरगी, तवा और बारना डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने नर्मदा के किनारे रहने वाले गांवों में अलर्ट जारी किया है और मुनादी कराई जा रही है। हालांकि, नर्मदा नदी खतरे के निशान से लगभग पांच मीटर नीचे है। गुरुवार सुबह 9 बजे सांडिया में जलस्तर 267.660 मीटर था, और संभावना है कि जलस्तर दो-तीन फीट और बढ़ेगा। बरगी डैम के गेट खोले जाने के बाद सांडिया नर्मदा घाट सहित सभी घाटों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें..MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में इस साल उम्मीद से ज्यादा बरस रहा मानसून, नदी-नाले उफान पर, लोगों के घरों में घुसा पानी, कई लोग डूबे
कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। सुकमा में शबरी और बीजापुर में इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। कांकेर शहर के बीच से गुजरने वाली दूध नदी उफान पर है। धमतरी जिले में स्थित गंगरेल डैम में भी पानी लबालब भर गया है, जिसके चलते 9 गेट खोले गए हैं। इधर गरियाबंद में उदंती सीता नदी अभयारण्य क्षेत्र के करलाझर और नागेश ग्राम के कच्चे मार्ग के बीच पड़ने वाले बरसाती नाला उफान पर है। बस्तर इलाके में जोरदार बारिश होने के कारण चित्रकोट जलप्रपात समेत अन्य जलप्रपात यात्रा स्थलों को बंद कर दिया गया हैं।
जोरदार बारिश होने की वजह से कई जिलों में जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसके चलते छत्तीसगढ़ का चार पड़ोसी राज्य से सड़क संपर्क टूट गया है। बता दें कि जोरदार बारिश होने के कारण छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओड़िसा से संपर्क टूट गया है। वहीं बस्तर के कई अंदरूनी इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
ये भी पढ़ें...Weather Update : छत्तीसगढ़ में जलप्रलय... बस्तर समेत कई जिलों में आई बाढ़, अब तक इतनों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान 8 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। खासकर सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर और किन्नौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का हो सकती है। प्रदेश में इस मॉनसून सीजन में अब तक 290 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य में इस साल में अब तक भारी बारिश के चलते 182 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं व 532 घरों को कम नुकसान हुआ है। वहीं, 6825 मवेशियों की भी जान गई है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 अन्य जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने NDRF और SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में गुरुवार, 12 सितंबर को दिनभर बारिश होने की संभावना है। पूरी रात बारिश होने से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के 18 जिलों में गुरुवार, 12 सितंबर को बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में बारिश का यह दौर अगले 3-4 दिनों तक देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि इस बार बिहार में 28% कम बारिश हुई है।
झारखंड में भी लगातर बारिश का दौर जारी है। रांची और धनबाद में लगातार पानी बरस रहा है, रांची के कई निचले इलाके जलमग्न होने की खबरें हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भी राज्य में बारिश की संभावना है। वहीं, भूस्खलन के खतरे को लेकर पहाड़ी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
25 साल बाद डैम ओवरफ्लो होने पर ग्रामीणों ने मनाया जश्न
इसके बाद विधि विधान से डैम की पूजा-पाठ कर ग्रामीणों ने पानी का भव्य स्वागत किया। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि रायपुर उपखंड में 4 प्रमुख बांध हैं। इसके अलावा दीपावास में लूणी, बिराटिया खुर्द में झिलमिल और कोट किराना में भोमादा डैम है और ये बांध भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 1999 में गिरी नंदा बांध ओवरफ्लो हुआ था।
28 साल बाद नदी में आया पानी, खुशी से झूमे ग्रामीण
मध्य प्रदेश में नर्मदा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट
ये भी पढ़ें..MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में इस साल उम्मीद से ज्यादा बरस रहा मानसून, नदी-नाले उफान पर, लोगों के घरों में घुसा पानी, कई लोग डूबे
छत्तीसगढ़ में नदी नाले उफान पर
जोरदार बारिश होने की वजह से कई जिलों में जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसके चलते छत्तीसगढ़ का चार पड़ोसी राज्य से सड़क संपर्क टूट गया है। बता दें कि जोरदार बारिश होने के कारण छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओड़िसा से संपर्क टूट गया है। वहीं बस्तर के कई अंदरूनी इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
ये भी पढ़ें...Weather Update : छत्तीसगढ़ में जलप्रलय... बस्तर समेत कई जिलों में आई बाढ़, अब तक इतनों की हुई मौत
हिमाचल में मॉनसून का कहर
उत्तर प्रदेश में NDRF और SDRF अलर्ट
दिल्ली में खराब रहेगा मौसम
बिहार में आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी
झारखंड में जलमग्न हुए निचले इलाके
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari