भरी पंचायत में महिला ने चप्पलों से कर दी मौलवी की पिटाई, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Sandeep Kumar | Sept 29, 2024, 16:52 IST
thesootr
बच्चों को ट्यूशन देने वाले झांड फूंक करने वाले मौलवी को एक महिला ने भरी पंचायत में पंचों के सामने चप्पलों से पिटाई कर दी। मौलवी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक मौलवी ने झाड़ फूंक कर भूतप्रेत भगाने के बहाने कमरे में बंदकर युवती के साथ छेड़खानी कर दी। फिर क्या था युवती ने छेड़खानी की बात अपनी मां से बता दी। जब इस मामले को लेकर युवती की मां ने हंगामा किया तो पंचायत बैठ गई। महिला ने भरी पंचायत में पंचों के सामने ही मौलवी की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौलवी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मौलवी जो कि बच्चों को ट्यूशन देता है और झाड़-फूंक कर भूत-प्रेत भगाने का भी दावा करता है। मोहल्ले की एक युवती, जो कई दिनों से बीमार थी, उसकी मां ने मौलवी से संपर्क किया। मौलवी ने युवती को देखकर कहा कि उसे कोई शारीरिक बीमारी नहीं है, बल्कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है, जिसके लिए झाड़-फूंक करनी पड़ेगी। युवती की मां ने मौलवी की बात पर भरोसा करके अपनी बेटी को भेज दिया। मौलवी ने झाड़ फूंक का हवाला देकर युवती को एक बंद कमरे में ले गया और छेड़खानी करने लगा।
महिला ने मौलवी की बातों में आकर झाड़-फूंक के लिए पैसे भी दे दिए। मौलवी ने झाड़-फूंक का सामान लाकर घर में झाड़ फूंक की प्रक्रिया शुरू की। झाड़ फूंक प्रकिया के पहले मौलवी ने घर के सभी को सदस्यों को बाहर जाने को कह दिया। मौलवी ने दावा किया था कि यदि कोई अंदर रहा, तो उस पर भी भूत सवार हो जाएगा। डर की वजह से घरवाले कमरे के बाहर चले गए और मौलवी ने युवती को कमरे में अकेले बंद कर लिया। काफी देर तक जब मौलवी कमरे से बाहर नहीं निकला, तो युवती की मां को शक हुआ। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी बेटी बदहवास अवस्था में थी और उसके कपड़ों की स्थिति ठीक नहीं थी।
युवती की मां ने मौलवी के रिश्तेदारों और अन्य लोगों को दी। इसके बाद पंचायत की बैठक बुलाई गई। पंचायत के सामने ही महिला ने मौलवी की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर का है। मामले पर पुलिस का कहना है कि उनके पास इस घटना की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...Nupur Sharma , टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना सूरत से अरेस्ट
महिला ने भरी पंचायत में मौलवी को चप्पल से पीटा...
➡UP के मुरादाबाद में युवती से छेड़खानी की, मां ने पीटा तो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा मौलाना, वीडियो वायरल#viralvideo #UttarPradesh #UPNews #thesootr #news pic.twitter.com/ySE1AvMJDR
— TheSootr (@TheSootr) September 29, 2024
युवती की बीमारी का फायदा उठाने की कोशिश
मौलवी के झांसे आई युवती मां
भारी पंचायत में चप्पलों से पिटाई
मुरादाबाद के अगवानपुर की घटना
ये खबर भी पढ़िए...Nupur Sharma , टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना सूरत से अरेस्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari