साल 2022 में सबसे अधिक दंगे महाराष्ट्र में, एनसीआरबी ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

Pooja Kumari | Dec 06, 2023, 24:00 IST
Share
साल 2022 में सबसे अधिक दंगे महाराष्ट्र में, एनसीआरबी ने खोली कानून व्यवस्था की पोल
साल 2022 में सबसे अधिक दंगे महाराष्ट्र में, एनसीआरबी ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पुख्ता और सबसे ज्यादा एडवांस होने के राज्य सरकार के दावे एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक आ चुकी है।

BHOPAL. महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था ने पुख्ता और सबसे अधिक एडवांस होने के राज्य के दावे की पोल एनसीआरबी की रिपोर्ट ने अब सामने ला दी है। एनसीआरबी रिपोर्ट की माने तो वर्ष 2022 में महाराष्ट्र में हिंसा और दंगों की घटनाओं में खासी वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में महाराष्ट्र को देश का सबसे अधिक दंगे की घटनाओं वाले राज्य के रुप में दर्ज किया गया है। रिपोर्ट का दावा है कि साल 2022 में कुल 8,218 दंगों के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9,558 अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान

आंकड़ों के अनुसार 2022 में महाराष्ट्र हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद तीसरे स्थान पर (2,295 पर) रहा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद बलात्कार के मामलों में चौथे स्थान पर (2,904 पर) था। 2022 की आपराधिक घटनाओं पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में साल 2022 में कुल 3,74,038 आपराधिक मामले (आईपीसी धाराओं के तहत) दर्ज किए गए। 2021 में यह आंकड़ा 3,67,218, जबकि 2020 में 3,94,017 मामले दर्ज किए गए।

  • 31 मार्च : छत्रपति संभाजी नगर में दो समूहों के बीच मामूली बहस के कारण दंगा की घटना में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस के कई वाहन भी जला दिए गए थे।
  • 15 मई : अकोला शहर में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा भड़की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत, जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए थे। इसके कारण एक सप्ताह तक इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रही थी।
  • 8 जून : कोल्हापुर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू समर्थक संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और हिंसा हुई थी। इसमें 36 लोग गिरफ्तार हुए थे।
  • 18 सिंतबर : सातारा जिले में सोशल मीडिया पर महापुरुषों को लेकर किए एक विवादित पोस्ट के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। धारा 144, इंटरनेट पाबंदी और एसआरपीएफ की तैनाती के बाद 23 लोग पकड़े गए थे।
Tags:
  • NCRB report
  • एनसीआरबी रिपोर्ट
  • maharashtra
  • maharashtra law and order
  • maharashtra riots
  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र कानून व्यवस्था
  • महाराष्ट्र दंगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा