Mumbai Rain : भारी बारिश से लबालब हुई मुंबई , 50 फ्लाइट्स और 5 ट्रेन कैंसिल , स्कूल-कॉलेज में करनी पड़ी छुट्टी
Vikram Jain | Jul 09, 2024, 24:19 IST
Mumbai heavy rain due to Flights and trains canceled
मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है। बारिश के चलते कई ट्रेनें और फ्लाइट कैंसल की गई हैं।
MUMBAI. मुंबई में बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है। यहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभाविक हो गया। बारिश का असर सड़क परिवहन के बाद अब रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। तेज बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के चलते 50 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने मुंबई, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
रविवार और सोमवार को हो रही बारिश की वजह से मुंबई और आसपास के इलाकों में पटरियों पर जलभराव है। इसकी वजह से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। वहीं कुछ लोकल ट्रेन भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। भारी बारिश का आलम यह है कि शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को जलमग्न सड़कों से गुजरते देखा गया।
तेज बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी घट गई है। जिसके चलते 50 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। इनमें से 42 फ्लाइट्स इंडिगो, 6 फ्लाइट्स एअर इंडिया और 2 फ्लाइट्स अन्य एयरलाइंस की हैं। भारी बारिश को देखते हुए मुंबई आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया। कम दृश्यता के कारण रनवे पर परिचालन गतिविधियां एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहीं और 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सीएसएमआईए ने यात्रियों की सहायता करने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए टर्मिनलों पर हवाईअड्डा कर्मियों को तैनात किया है।
ये खबर भी पढ़ें.... NEET UG 2024 : पेपर लीक, CBI जांच और री-एग्जाम पर सुप्रीम सुनवाई, CJI ने किए यह सवाल
बता दें कि मुंबई के कुछ इलाकों में सुबह सात बजे तक छह घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे सड़कें और निचले इलाके पानी से लबालब हो गए। सोमवार को पूरे दिन शहर में भारी बारिश हुई, जिससे निवासियों की परेशानी और बढ़ गई। महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई, क्योंकि भारी बारिश के कारण कई सदस्य और अधिकारी विधान भवन नहीं पहुंच सके।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय में एक बैठक कर मुंबई में भारी बारिश की स्थिति की समीक्षा की और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया। भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के मद्देनजर बीएमसी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपातकालीन मदद के लिए उसके हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में 3 निकायों में बगावत, डैमेज कंट्रोल करने के लिए सिंधिया ने फोन कर दी समझाइश, भिंड MLA ने भी खोला मोर्चा
भारत मौसम विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमानों में अगले 24 घंटे के अंदर मुंबई और उससे सटे उप नगरीय इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि मुंबईवासी, यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। कृपया किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि आवश्यक हो तो सहायता और आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया बीएमसी के मुख्य नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 1916 डायल करें।
रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित, लोग परेशान
विजिबिलिटी घटी, 50 उड़ानें रद्द
ये खबर भी पढ़ें.... NEET UG 2024 : पेपर लीक, CBI जांच और री-एग्जाम पर सुप्रीम सुनवाई, CJI ने किए यह सवाल
दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सीएम शिंदे ने की बारिश की स्थिति की समीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... MP में 3 निकायों में बगावत, डैमेज कंट्रोल करने के लिए सिंधिया ने फोन कर दी समझाइश, भिंड MLA ने भी खोला मोर्चा
मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari