उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद हुई सर्जरी

Ravi Singh | Oct 14, 2024, 17:43 IST
Share
Uddhav Thackeray
Uddhav Thackeray

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे की बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद उनकी एंजियोग्राफी सर्जरी की गई।

Mumbai : महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके हार्ट ब्लॉकेज की जांच की जा रही थी। जांच के बाद उनकी एंजियोग्राफी सर्जरी की गई। मौजूदा वक्त में वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम उनका देखभाल कर रही है।

दो बार पहले हो चुकी है एंजियोग्राफी

इससे पहले 16 जुलाई 2012 को भी Uddhav Thackeray की एंजियोप्लास्टी हुई थी। सीने में दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और तीनों धमनियों में ब्लॉकेज को हटाया गया था। 2012 में एंजियोप्लास्टी कराने के बाद उन्हें एक बार फिर दिल में दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते 2016 में लीलावती अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी हुई थी।

रैली के दौरान तबीयत हुई खराब

Uddhav Thackeray 12 अक्टूबर को दशहरा मैदान रैली में शमिल हुए थे। इसके बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

चुनाव की तैयारी हुई तेज

महाराष्ट्र में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। नवंबर में महाराष्ट्र में चुनाव होंगे। इसके चलते सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे, शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियां गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। इस गठबंधन का नाम महा अघाड़ी है। महा अघाड़ी गठबंधन इस समय सीएम चेहरे को लेकर मंथन कर रहा है। इसके साथ ही पार्टी में सीट शेयरिंग पर भी विचार किया जा रहा है।

मंथन सीएम फेस को लेकर

शिवसेना प्रमुख Uddhav Thackeray ने रविवार 13 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम चेहरे को लेकर बात की थी। जब Uddhav Thackeray से गठबंधन के सीएम चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, पहले महायुति को अपना सीएम चेहरा घोषित करने दीजिए, उसके बाद ही हम अपने सीएम चेहरे का नाम आपके सामने पेश करेंगे। साथ ही जब यही सवाल शरद पवार से पूछा गया तो उन्होंने भी उद्धव ठाकरे के इसी बयान को दोहराया।

उद्धव ठाकरे के बारे में

शिवसेना प्रमुख Uddhav Thackeray और महाराष्ट्र के 19 वें मुख्यमंत्री थे। शिवसेना महाराष्ट्र में एक लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी है। उद्धव पूर्व नेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पुत्र है। उद्धव ठाकरे का जन्म, 27जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था।

FAQ

  1. उद्धव ठाकरे कौन हैं और उनका राजनीतिक करियर क्या है?
    उद्धव ठाकरे शिवसेना के प्रमुख हैं और महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पुत्र हैं और महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति माने जाते हैं।
  2. उद्धव ठाकरे का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
    उद्धव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई 1960 को मुंबई, भारत में हुआ था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवसेना
  • मुंबई न्यूज
  • महाराष्ट्र न्यूज
  • Uddhav Thackeray
  • उद्धव ठाकरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा