मोहर्रम को मौत का मेला बनाने की साजिश, फैयाज बांट रहा था जहरीले कैप्सूल, गिरफ्तार
Jitendra Shrivastava | Jun 27, 2026, 20:16 IST
Photograph: (THESOOTR)
MUMBAI. मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान दर्द की दवा बताकर जहरीले कैप्सूल बांटने वाले फैयाज प्रेमजी को पुलिस ने 14,900 कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मोहर्रम जुलूस में जहर बांटने की साजिश, मुंबई में गिरफ्तारी।
- दर्द की दवा बताकर दे रहा था चूहे मारने वाला जहर।
- 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद, पुणे का युवक गिरफ्तार।
- एक कैप्सूल में एक ग्राम जहर, 30 हजार बनाने की थी साजिश।
- मुंबई में मौत का मेला बनाने की कोशिश नाकाम।
एक व्यक्ति के बीमार पड़ने के बाद पुलिस को शक हुआ और आरोपी फैयाज प्रेमजी को 14,900 कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पुणे का रहने वाला है और 30 हजार कैप्सूल बनाने की तैयारी में था। पुलिस अब उसके ईरान और इराक दौरे की भी जांच कर रही है।
जुलूस में कैप्सूल खाकर एक बीमार पड़ा तो खुला राज
कुछ समय बाद एक व्यक्ति को तेज पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। इससे लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैयाज को जुलूस में से ही पकड़ लिया।
14,900 कैप्सूल बरामद, सभी में भरा था जहर
पुलिस के अनुसार आरोपी ने इसके लिए 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। वह करीब 30 हजार कैप्सूल बनाने की तैयारी में था। यानी जितने कैप्सूल पकड़े गए, उससे दोगुने से ज्यादा और बनाए जाने थे।
poison capsule
पुणे का है फैयाज, ईरान-इराक भी गया था
साल 2025 में फैयाज ईरान और इराक की यात्रा पर गया था। पुलिस इन यात्राओं की जांच कर रही है कि इनका इस मामले से कोई संबंध था या नहीं। पूछताछ जारी है।
जिंक फॉस्फाइड कितना खतरनाक है?
इससे कई तरह की तकलीफें होती हैं जैसे तेज उल्टी, पेट दर्द, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर, बेहोशी, ब्लड प्रेशर गिरना और दिल की धड़कन अनियमित होना। गंभीर मामलों में लीवर और किडनी फेल हो सकती है और मौत तक हो सकती है।
कम मात्रा भी जानलेवा
कानूनी दायरे में आता है यह जहर
FAQ
- मुंबई मोहर्रम जुलूस में किस चीज के कैप्सूल बांटे जा रहे थे?
आरोपी फैयाज प्रेमजी जुलूस में लोगों को दर्द निवारक दवा बताकर जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांट रहा था। यह रसायन चूहे मारने वाली दवाओं में इस्तेमाल होता है। पुलिस ने उसके पास से 14,900 ऐसे कैप्सूल जब्त किए। - जिंक फॉस्फाइड खाने से क्या होता है?
जिंक फॉस्फाइड पेट में पहुंचकर फॉस्फीन गैस बनाता है जो शरीर के अंगों को ऑक्सीजन से वंचित कर देती है। इससे उल्टी, पेट दर्द, सांस की तकलीफ और अंग फेल होने का खतरा होता है। गंभीर मामलों में यह जानलेवा हो सकता है और इसका कोई सीधा एंटीडोट नहीं है। - आरोपी फैयाज प्रेमजी कौन है और उस पर क्या आरोप हैं?
फैयाज प्रेमजी पुणे का रहने वाला है और पेंट का व्यापार करता है। उस पर मोहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश का आरोप है। वह 2025 में ईरान और इराक भी गया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस गांव-गांव, घर-घर ले जाएगी मुद्दा
टोल टैक्स पर बड़ा फैसला, नए हाईवे पर 60 km से पहले नहीं लगेगा टोल
भारतीय छात्रों में क्यों कम हो रहा अमेरिका का क्रेज, यूरोपीय देशों की तरफ बढ़े छात्र
केंद्रीय मंत्री भागीरथ की किस्मत चमकी, अपने ही मंत्रालय से ली 99 लाख की सब्सिडी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari