CSK Vs MI: आईपीएल में आज आमने सामने होंगी दो चैंपियंस टीम, जानें किसका पलड़ा भारी?

Aman Vaishnav | Apr 23, 2026, 09:23 IST
Share
mumbai vs chennai ipl 2026 rohit sharma ms dhoni comeback
mumbai vs chennai ipl 2026 rohit sharma ms dhoni comeback

आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज काफी रोमांचक होने वाला है। पांच-पांच बार की चैंपियन मुंबई और चेन्नई आमने सामने होंगी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी इस सीजन का अपना पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं।

आईपीएल 2026 के 33वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 5-5 बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं, लेकिन इस बार दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। फिर भी इन दोनों के बीच होने वाला मुकाबला फैंस के लिए काफी रोमांचक होगा।

7d21e3ca-343
7d21e3ca-343


रोहित शर्मा और धोनी की वापसी

इस मैच से ज्यादा फैंस को रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को एक साथ देखना का इंतजार है। फिलहाल रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से ठीक हो रहे हैं उनकी इस मैच में खेलने की उम्मीद है। वहीं धोनी भी इस मैच से आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

WhatsApp_Image_2024-02-24_at_03.01.43-233155
WhatsApp_Image_2024-02-24_at_03.01.43-233155


पॉइंट्स टेबल में दोनों टीम पीछे

इस सीजन में दोनों टीमें कुछ खास नहीं कर पाई हैं। मुंबई और चेन्नई ने अब तक छह मैचों में से सिर्फ दो ही जीते हैं, और पॉइंट्स टेबल में दोनों पीछे हैं।

CSK को चोट ने काफी परेशान किया है। उनके टॉप स्कोरर आयुष म्हात्रे अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं, मुंबई ने अब तक 20 खिलाड़ियों को आजमाया है, जो टीम के संतुलन की तलाश को दिखाता है।

हालांकि मुंबई ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को शानदार तरीके से हराया था। इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।

u4oujkco_rachin-ravindra-ms-dhoni-bcci_625x300_23_March_25-774544
u4oujkco_rachin-ravindra-ms-dhoni-bcci_625x300_23_March_25-774544


हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में जो मुकाबले हुए हैं, उसमें मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 39 मैच खेले गए हैं।

इनमें से मुंबई ने 21 मैच जीतें हैं जबकि चेन्नई को 18 मैचों में जीत मिली है। हालांकि अगर हम हाल ही के पांच मुकाबलों को देखें, तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। सीएसके ने चार मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है।

V06894tSQi-993942
V06894tSQi-993942


ऑलराउंडर विल जैक्स की वापसी

मुंबई की बल्लेबाजी अब थोड़ा संतुलित नजर आ रही है। नमन धीर को ऊपर भेजने और तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी है।

जसप्रीत बुमराह भी अब अपनी पुरानी लय में वापस आ गए हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स अब टीम से जुड़ चुके हैं। ससे टीम के पास और विकल्प बढ़ गए हैं।

will-jacks-215552416-16x9_0-855380
will-jacks-215552416-16x9_0-855380


कौन होगा आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट?

सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम का संतुलन है। आयुष म्हात्रे की जगह उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है। वहीं मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच

रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक

महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा

Tags:
  • रोहित शर्मा
  • क्रिकेट न्यूज
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • जसप्रीत बुमराह
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • मुंबई इंडियंस
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा