चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गणेश पचौरी अपने माता-पिता और भाई के साथ फंदे से लटके मिले, पुलिस ने शुरू की जांच

Raj Singh | Oct 03, 2024, 15:06 IST
Share
the sootr
the sootr

पांढुर्णा की चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गणेश पचौरी, उसके माता-पिता और भाई के शव नागपुर में फंदे से लटके मिले। गणेश पर 17 लाख के गबन का आरोप था और उसे हाल ही में जमानत मिली थी।

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। राज्य के पांढुर्णा जिले में मातृ सेवा इंडिया नीति लिमिटेड एक चिटफंड कंपनी है। इसके डायरेक्टर गणेश पचौरी हैं। गणेश, उनके भाई और माता-पिता के शव नागपुर स्थित उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक, माता-पिता और भाई के हाथ बंधे हुए मिले, जबकि गणेश पचौरी के हाथ खुले थे। गणेश पर 17 लाख रुपए के गबन का आरोप है। वह इस मामले में जमानत पर बाहर थे।

इस मामले में पुलिस को गणेश पचौरी की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इस पर परिवार के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में लिखा है कि पांढुर्णा में दर्ज केस की वजह से वह तनाव में था। आज चारों के शवों का नागपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस ने क्या बताया?

नागपुर ग्रामीण के एएसपी गणेश धूमल ने बताया कि महाराष्ट्र में नागपुर जिले के मोवाड गांव के वार्ड 5 में एक घर में गणेश पचौरी, पिता विजय पचौरी, मां माला पचौरी और छोटे भाई दीपक पचौरी के शव फंदे से लटके मिले। जब पुलिस यहां पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। दीपक का शव हॉल में, पति-पत्नी बीच वाले कमरे में और गणेश का शव दूसरे कमरे में मिला। नागपुर की फोरेंसिक टीम ने यहां पहुंचकर सेंपल इकट्ठा किए हैं।

ये भी खबर पढ़िए... बागेश्वर धाम में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखी बात जानकर चौंक जाएंगे आप

गबन के केस में जेल में था गणेश

पांढुर्णा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक लखन भीमते ने बताया कि पांढुर्णा पुलिस थाने के सामने शर्मा कॉम्प्लेक्स में मातृ सेवा इंडिया नीति लिमिटेड संस्था संचालित होती थी। इसे गणेश पचौरी 22 मार्च 2023 से चला रहा था। गबन उजागर होने के बाद संस्था पर ताला लग गया।

14 फरवरी 2024 को गणेश पचौरी सहित संस्था के तीन कर्मचारियों पर 17 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया। आरोपी गणेश को छिंदवाड़ा जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। तभी से वह अपने गांव महाराष्ट्र के मोवाड में रह रहा था।

फरवरी में हुए थे आरोपी गिरफ्तार

मातृ सेवा इंडिया निधि लिमिटेड चिटफंड कंपनी ने एफडी और आरडी के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए वसूले। कंपनी के कर्मचारी हर दिन घर-घर जाकर खाताधारकों से पैसे वसूलते थे। कंपनी ने करीब 17 लाख रुपए का गबन किया था। शिकायत के बाद फरवरी 2024 में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महाराष्ट्र
  • चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर
  • Chit fund company
  • चिटफंड कंपनी
  • चिटफंड कंपनी का धोखा
  • चिटफंड कंपनी डायरेक्टर गणेश पचौरी
  • गणेश पचौरी सुसाइड
  • पांढुर्णा चिटफंड कंपनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच