नवजोत सिद्धू का कैंसर के इलाज का दावा, टाटा मेमोरियल अस्पताल की सच्चाई
Sourabh Bhatnagar | Nov 23, 2024, 22:24 IST
thesootr
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाले घरेलू उपायों से संभव नहीं है। ICMR और अन्य स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार कैंसर का इलाज केवल सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसे प्रमाणित उपायों से ही संभव है...
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इसमें वह अपनी पत्नी के ब्रेस्ट कैंसर के इलाज का अनुभव बता रहे हैं। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि कार्बोहाइड्रेट्स और चीनी छोड़कर, हल्दी और नीम का सेवन करके उनकी पत्नी ने कैंसर जैसी बीमारी को हराया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सिद्धू के इन दावों के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। कैंसर का सही इलाज सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी है।
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाले घरेलू उपायों से संभव नहीं है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार कैंसर का इलाज केवल सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी जैसे प्रमाणित उपायों से संभव है।
![thesootr]()
कैंसर की बीमारी को लेकर कई शोध चल रहे हैं, इनमें हल्दी और नीम जैसे तत्वों के एंटी-कैंसर तत्वों की जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक कोई गुणवत्ता वाला प्रमाण मौजूद नहीं है, जो यह साबित करे कि ये पदार्थ कैंसर के इलाज में कारगर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे दावों पर भरोसा करके मरीज अपने इलाज में देरी कर सकते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने एक नोटिस जारी करते हुए जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक दावों पर भरोसा ना करें। यदि कैंसर के कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सही समय पर इलाज से कैंसर का सफलतापूर्वक इलाज संभव है। सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे लोगों को गुमराह करते हैं। इसलिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें और कैंसर के इलाज में सर्टिफाइड मेडिकल प्रोसीजर को प्रायोरिटी दें।
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने दी कैंसर को मात।
➡ "मरी पत्नी कैंसर मुक्त हो गई हैं" - सिद्धू ने X पर वीडियो जारी कर बताया।
जानें उनका डाइट प्लान ⬇https://t.co/qHFwvFYsbx #NavjotSinghSidhu #Sidhu #wife #news #TheSootr | @sherryontopp pic.twitter.com/HKlLd4gzj8
— TheSootr (@TheSootr) November 22, 2024
ऐसे दावों पर भरोसा करने से सिर्फ इलाज में देरी
thesootr
कैंसर की बीमारी को लेकर कई शोध चल रहे हैं, इनमें हल्दी और नीम जैसे तत्वों के एंटी-कैंसर तत्वों की जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक कोई गुणवत्ता वाला प्रमाण मौजूद नहीं है, जो यह साबित करे कि ये पदार्थ कैंसर के इलाज में कारगर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे दावों पर भरोसा करके मरीज अपने इलाज में देरी कर सकते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
कैंसर के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA