केरला में नेवी ने पकड़ी 12 हजार करोड़ की ड्रग्स, पहली बार ''मेथामफेटामाइन'' की सबसे बड़ी खेप जब्त

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
केरला में नेवी ने पकड़ी 12 हजार करोड़ की ड्रग्स, पहली बार ''मेथामफेटामाइन'' की सबसे बड़ी खेप जब्त

KERALA. केरल में एनसीबी और भारतीय नौसेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 12 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। रेड के दौरान 2500 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है। ये पहली बार जब भारत में मेथामफेटामाइन ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप मिली है। नौसेना ने खेप के साथ एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स अफगानिस्तान से समुद्र के जरिए केरल लाई गई थी। NCB के अलावा, श्रीलंका और मालदीव के साथ साझा किए गए इनपुट के आधार पर ये बरामदगी हुई है।



500 किलो हेरोइन और 529 किलो चरस जब्त की



एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक अब तक के ऑपरेशन में लगभग 3200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम चरस जब्त की गई है। ये ऑपरेशन अफगानिस्तान से भारत में तस्करी की जा रही ड्रग्स के खिलाफ चलाया गया है। इस क्रम में फरवरी, 2022 में NCB और भारतीय नौसेना की एक संयुक्त टीम ने गुजरात के तट से 529 किलोग्राम हशीश, 221 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 13 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। ये बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से लाई गई थी। वहीं अक्टूबर, 2022 संयुक्त अभियान में केरल के तट पर एक ईरानी नाव को रोका गया था। इसमें कुल 200 किलोग्राम उच्च श्रेणी की हेरोइन जब्त की गई थी, ये भी अफगानिस्तान लाई गई थी। ऑपरेशन में छह ईरानी मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।



कार्रवाई NCB के महानिदेशक संजय कुमार सिंह की अगुवाई में की 



ये पूरी कार्यवाई NCB के महानिदेशक संजय कुमार सिंह की अगुवाई में की गई। ऑपरेशन समुद्रगुप्त लॉन्च किया गया। एनसीबी टीम ने डीआरआई, एटीएस गुजरात आदि जैसे ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय नौसेना के इंटेलिजेंस विंग, एनटीआरओ आदि जैसी खुफिया एजेंसियों से जानकारियों का आदान-प्रदान किया और जानकारी एकत्र की। भारतीय नौसेना के इंटेलिजेंस विंग के साथ संयुक्त रूप से प्रयासों को जारी रखते हुए मकरान तट से भारी मात्रा में मेथमफेटामाइन ले जाने वाले एक 'मदर शिप' की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।  



यह खबर भी पढ़ेंं



एक लापरवाही से गई 7,000 डायबिटीज मरीजों की जान, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा डायबिटीक, आप हो जाएं सतर्क



बड़े समुद्र में जाने वाला जहाज है मदर शिप



publive-image



आपको बता दें कि मदर शिप बड़े समुद्र में जाने वाले जहाज है, जो बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को ले जाने के लिए जहाजों को प्राप्त करने के लिए वितरण करते हैं। एनसीबी टीम ने ये कार्रवाई करने के लिए एसेट्स जुटाए गए थे और जानकारियों को भारतीय नौसेना के साथ साझा किया गया था और एक भारतीय नौसेना जहाज को आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था।  



मेथामफेटामाइन की 134 बोरियां बरामद की गईं 



इस इनपुट के आधार पर नेवी ने समुद्र में जा रहे एक बड़े जहाज को इंटरसेप्ट किया था। जहाज से संदिग्ध मेथामफेटामाइन की 134 बोरियां बरामद की गईं और एक ईरानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। रोकी गई स्पीड बोट में एक व्यक्ति सवार था जिसके पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। बरामद बोरे, पाकिस्तानी नागरिक, पकड़ी गई नाव और मुख्य जहाज से बचाई गई कुछ अन्य वस्तुओं को 13 मई को मट्टनचेरी घाट, कोचीन लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए NCB को सौंप दिया गया।



ऑपरेशन समुद्रगुप्त में मिले इनपुट के आधार पर भी कार्रवाई की



NCB और भारतीय नौसेना द्वारा लागू किए गए इन ऑपरेशनों के अलावा, NCB ने श्रीलंका और मालदीव के साथ ऑपरेशन समुद्रगुप्त के दौरान मिले इनपुट के आधार पर भी कार्रवाई की। इन सूचनाओं के परिणामस्वरूप दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 के महीनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा चलाए गए दो अभियानों में 19 मादक पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी के साथ 286 किलोग्राम हेरोइन और 128 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की जब्ती हुई और इसी साल मार्च में मालदीव पुलिस द्वारा 5 मादक पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी के साथ 4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। 


नेवी ने पकड़ी 12 हजार करोड़ की ड्रग्स केरला में ऑपरेशन समुद्रगुप्त 2500 kg of methamphetamine drugs recovered seized the biggest consignment of 'Methamphetamine' Navy caught drugs worth 12 thousand crores Operation Samudragupta in Kerala 2500 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद 'मेथामफेटामाइन' की सबसे बड़ी खेप जब्त