चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे नवाज शरीफ, क्या पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधार सकेंगे नवाज?

The Sootr | Oct 21, 2023, 24:00 IST
Share
चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे नवाज शरीफ, क्या पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधार सकेंगे नवाज?
चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे नवाज शरीफ, क्या पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधार सकेंगे नवाज?

3 बार मुल्क के प्रधानमंत्री रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ आज पाकिस्तान लौट रहे हैं। बता दें कि नवाज शरीफ आज लाहौर में एक बड़ी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

NEW DELHI. पूर्व पीएम नवाज शरीफ आज यानी शनिवार को अपने मुल्क पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान वासियों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होने वाला है। जानकारी के मुताबिक नवाज शरीफ पिछले 4 सालों से लंदन में अपना निर्वासित जीवन गुजार रहे थे। बता दें कि 3 बार मुल्क के प्रधानमंत्री रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ पाकिस्तान लौट रहे हैं। वहीं आज नवाज शरीफ लाहौर में एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे।

नवाज शरीफ का चुनाव में वापसी

चुनाव से ठीक पहले नवाज शरीफ पाकिस्तान लौट रहे हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि वह राजनीति में भी दुबारा से वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि इस बात में कितनी सच्चाई है। वहीं नवाज शरीफ की स्वदेश वापसी को लेकर पूरे लाहौर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई लोगों का मानना है कि उनके वापसी से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा।

नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप

बता दें कि नवाज शरीफ की पार्टी जीतकर वर्ष 2013 में सत्ता में आई थी। जानकारी के मुताबिक 2017 में विपक्ष ने उनके खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद से उनका कार्यकाल उथल-पुथल होने लगा। बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई केस भी दर्ज हुए हैं। 6 जुलाई 2018 को उन्हें एवेनफील्ड मामले में दोषी ठहराए जाने पर 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। साथ ही 8 मिलियन यूरो (1.3 अरब पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया था। साथ ही अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में केस दर्ज है। दोनों ही मामलों में 24 अक्टूबर तक सुरक्षात्मक जमानत मिली है।

Tags:
  • Nawaz Sharif's return home
  • former Pakistan PM Nawaz Sharif
  • Nawaz Sharif will address rally in Lahore
  • Nawaz Sharif returning after 4 years
  • नवाज शरीफ की स्वदेश वापसी
  • पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ
  • नवाज शरीफ
  • लाहौर में रैली को संबोधित करेंगे नवाज
  • 4 साल बाद लौट रहे नवाज शरीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा