नयनतारा और धनुष के बीच ठनी, नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री पर उठा बवाल
Sandeep Kumar | Nov 16, 2024, 18:17 IST
nayanthara-dhanush
नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर विवाद बढ़ गया है। धनुष ने 10 करोड़ का केस किया है, जबकि नयनतारा ने उनके व्यवहार को सबसे घटिया स्तर बताते हुए कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रही हैं।
साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा ( Nayanthara ) अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर विवादों में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा के जीवन, करियर और लव स्टोरी से जुड़े कई अनसुने पहलुओं को दिखाया गया है। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री के एक सीन को लेकर अभिनेता और निर्माता धनुष ने 10 करोड़ रुपए का कॉपीराइट केस ठोक दिया है।
एक्ट्रेस नयनतारा पर FIR, नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही अन्नपूर्णी फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
दरअसल नयनतारा की 2015 की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के तीन सेकंड के एक दृश्य का उपयोग डॉक्यूमेंट्री में किया गया है। इस फिल्म के निर्माता धनुष ने इसे बिना अनुमति के उपयोग करने का आरोप लगाया है। धनुष के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री के लिए यह सामग्री उनके अधिकार क्षेत्र में आती है, और इसके लिए किसी प्रकार की एनओसी (No Objection Certificate) नहीं दी गई थी।
नयनतारा की इन तस्वीरों को देख फैंस हुए घायल, देखें
Nayanthara ने सोशल मीडिया पर एक तीन पन्नों का ओपन लेटर जारी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, NOC के लिए दो साल तक संघर्ष करने के बाद भी आपकी तरफ से मंजूरी नहीं मिली। हमने डॉक्यूमेंट्री ( Documentary ) को फिर से एडिट किया और नए वर्जन को रिलीज किया। आपके इस व्यवहार ने हमें काफी परेशान किया है।
Nayanthara ने ओपन लेटर में लिखा है, आप अपने पिता और भाई की बदौलत एक कामयाब एक्टर बने हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था, इसलिए मुझे संघर्ष करना पड़ा और आज फिल्म इंडस्ट्री ( Film Industry ) में मैं अपनी बदौलत खड़ी हूं। मेरे फैंस मेरा काम जानते हैं और उन्हें मेरी Documentary का इंतजार है, लेकिन आपके रवैए ने हमारे काम पर बड़ा असर डाला है, इसका हर्जाना आपको भी भुगतना पडे़गा।
'आपने दो साल तक एनओसी के लिए तरसाकर रखा और मेरी डॉक्यूमेंट्री को भी पास नहीं किया, इसलिए हम इसे फिर से एडिट करेंगे, आपने जिस 3 सेकंड के विजुअल के लिए 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है, उसका फैसला अब कोर्ट में होगा और आपके लीगल नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। यह आपका अब तक का सबसे निचला स्तर है।
नयनतारा ने साफ किया कि धनुष द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस का उचित कानूनी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, आपका यह कदम Copyright के दृष्टिकोण से सही हो सकता है, लेकिन इसका नैतिक पक्ष भी है, जो ईश्वर के दरबार में तय होगा।
एक्ट्रेस नयनतारा पर FIR, नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही अन्नपूर्णी फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
क्या है विवाद?
नयनतारा की इन तस्वीरों को देख फैंस हुए घायल, देखें
नयनतारा का जवाब
धनुष पर लगाए गंभीर आरोप
नयनतारा ने धनुष के इस कदम को सबसे घटिया स्तर का बताया। उन्होंने लिखा, यह आपका अब तक का सबसे घटिया स्तर है और यह आपके चरित्र को दर्शाता है। काश आप अपने प्रशंसकों के सामने ऑडियो लॉन्च पर दिखने वाले इंसान के आधे भी होते।
'आपने दो साल तक एनओसी के लिए तरसाकर रखा और मेरी डॉक्यूमेंट्री को भी पास नहीं किया, इसलिए हम इसे फिर से एडिट करेंगे, आपने जिस 3 सेकंड के विजुअल के लिए 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है, उसका फैसला अब कोर्ट में होगा और आपके लीगल नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। यह आपका अब तक का सबसे निचला स्तर है।
कानूनी लड़ाई की तैयारी
FAQ
- नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है?
नेटफ्लिक्स पर। - धनुष ने डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ केस क्यों किया?
डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म 'नानुम राउडी धान' के सीन का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया। - धनुष ने कितने रुपए का कॉपीराइट केस दर्ज किया है?
10 करोड़ रुपए। - नयनतारा ने धनुष के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं?
उन्होंने सोशल मीडिया पर ओपन लेटर लिखकर नाराजगी जाहिर की और कानूनी नोटिस का जवाब देने की बात कही। - क्या नयनतारा ने डॉक्यूमेंट्री को एडिट किया है ?
हां, उन्होंने धनुष की आपत्ति के बाद डॉक्यूमेंट्री को फिर से एडिट किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman