दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, NDA के पास अब 19 राज्यों में सत्ता

Jitendra Shrivastava | Feb 08, 2025, 23:45 IST
Share
thesootr
nda-bjp-19-states Photograph: (thesootr)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इस वर्ष 8 राज्यों में चुनाव लड़े, जिनमें से 6 राज्यों में भाजपा या गठबंधन ने जीत हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार नए-नए राजनीतिक रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद ऐतिहासिक वापसी की है। इस जीत के बाद अब एनडीए (NDA) के पास देश के 19 राज्यों में सत्ता है। 8 राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा या गठबंधन ने 6 राज्यों में सफलता पाई, जबकि विपक्ष को झटका लगा है।

70 में से बीजेपी 48 सीटों पर जीती

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। 70 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उसे लगातार तीसरे चुनाव में भी एक भी सीट नहीं मिल पाई।

इस साल बीजेपी ने 8 राज्यों में बनाई सरकार

2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। इस साल भाजपा ने 8 राज्यों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़े। इनमें से 5 राज्यों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा या गठबंधन की सरकार बनी।

सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले SKM (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) और भाजपा के बीच गठबंधन टूट गया। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गठबंधन की सरकार बनी हुई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का जादू, 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती

चुनाव में महिलाएं बनीं गेमचेंजर, बीजेपी को सात राज्यों में पहुंचाया सत्ता तक

19 राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार

2025 में दिल्ली जीतने के बाद बीजेपी गठबंधन (NDA) ने देश के 19 राज्यों में अपनी सरकार बना ली है। इससे पहले 2018 में एनडीए ने देश के 21 राज्यों में अपनी सरकार बनाकर इंदिरा गांधी के शासनकाल के कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

2018 में बनाया था रिकॉर्ड

मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर NDA ने एक नया कीर्तिमान रचा। एनडीए के नेतृत्व में 21 राज्यों में सरकार बनने के बाद, यह रिकॉर्ड स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस द्वारा बनाए गए सर्वाधिक राज्यों में शासन करने के रिकॉर्ड के बराबर था।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर भोपाल प्रदेश कार्यालय में मनाया गया जश्न, वीडी शर्मा बोले: आप-दा गई

दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी, मुख्यमंत्री की रेस में ये सात नाम आगे

21 राज्यों में सत्ता का टूटा सपना

यदि BJP गठबंधन हिमाचल प्रदेश और झारखंड में जीत दर्ज कर लेता, तो एनडीए फिर से 21 राज्यों में सत्ता के अपने पुराने रिकॉर्ड तक पहुंच सकता था। झारखंड में 2024 के विधानसभा चुनाव में JMM गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा केवल 21 सीटों पर सिमट गई। वहीं, 2022 में हुए हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर कब्जा कर सरकार बनाई। इस हार ने भाजपा के राज्यों में अधिकतम सत्ता के रिकॉर्ड तक पहुंचने के सपने को तोड़ दिया।

Tags:
  • BJP
  • भाजपा
  • दिल्ली
  • NDA
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • देश दुनिया न्यूज
  • 19 राज्यों में सत्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती