ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-तुर्की व्यापार पर संकट गहराया, कई चीजों की बढ़ सकती है कीमत

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 23, 2025, 16:35 IST
Share
India may ban Turkey products
India may ban Turkey products

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए गए ड्रोन हमलों में तुर्की निर्मित ड्रोन भी इस्तेमाल किए गए थे। इस बात से भारतीयों में तुर्की के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। इसका असर दोनों देशों के बीच व्यापार पर हो सकता है।

पिछले कुछ समय से भारत में तुर्की के खिलाफ आक्रोश भरा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor)के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारत पर किए गए ड्रोन हमलों में तुर्की निर्मित ड्रोन भी इस्तेमाल किए गए थे। ये ड्रोन भारत ने नाकाम कर दिए थे, लेकिन इस बात से भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है।

सोशल मीडिया पर तुर्की के बहिष्कार की मांग

जैसे ही खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड करने लगा। लोग तुर्की से आयात बंद करने, व्यापारिक रिश्ते खत्म करने और टूरिज्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। व्यापारी संगठनों ने भी सरकार से तुर्की के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है।

क्या होगा असर?

भारत और तुर्की के बीच कई महत्वपूर्ण उत्पादों का व्यापार होता है। अगर यह रिश्ता टूटा, तो भारत में महंगाई बढ़ सकती है और उद्योगों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

भारत क्या-क्या आयात करता है

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Devices)
  • मशीनरी (Machinery)
  • रसायन (Chemicals)
  • कंस्ट्रक्शन मटेरियल (Construction Materials)
  • ड्राई फ्रूट जैसे काजू और अखरोट (Cashew & Walnut)
  • फैब्रिक, प्लास्टिक और ऑटो पार्ट्स (Fabric, Plastics & Auto Parts)

निर्माण और पर्यटन पर क्या होगा असर

विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने से कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा झटका लगेगा। कई प्रोजेक्ट्स में तुर्की की कंपनियां लगी हुई हैं। अगर व्यापारिक रिश्ते खत्म होते हैं, तो प्रोजेक्ट्स में देरी और लागत बढ़ने की संभावना है। ये भी पढ़ें... पाकिस्तान को ड्रोन देने वाली तुर्की कंपनी का BRTS में भी निकला ठेका, महापौर ने किया निरस्त

टूरिज्म इंडस्ट्री को होगा नुकसान

हर साल हजारों भारतीय तुर्की घूमने जाते हैं। अगर टूरिज्म बैन हुआ तो ट्रैवल कंपनियों, एजेंट्स और होटल इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या तुर्की ने पाकिस्तान को जानबूझकर सैन्य मदद दी?

सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन जानबूझकर मुहैया कराए, तो यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) के लिए खतरा है। ऐसे में भारत सरकार को कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि इससे भारत की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होगा।

पिछले वर्षों में भारत-तुर्की व्यापार

  • 2023-24 में भारत ने तुर्की को 56,873 करोड़ का निर्यात किया।
  • 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक यह आंकड़ा ₹44,500 करोड़ रहा।
इससे स्पष्ट है कि भारत के लिए तुर्की एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार रहा है। लेकिन सुरक्षा प्राथमिकता है और यदि तुर्की भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो व्यापारिक संबंधों का अंत तय माना जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पाकिस्तान
  • ड्रोन
  • आयात
  • व्यापार
  • तुर्की
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा