NEET EXAM 2024 : दर्जन भर से ज्यादा गिरफ्तारी, एक आरोपी का कबूलनामा, जानिए आरोपी ने क्या कहा
Sandeep Kumar | Jun 14, 2024, 15:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-14T152708.508.jpg
पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आयुष ने अपना बयान दिया। उसने बताया कि उसे 4 मई को पटना के रामा कृष्णानगर थाने के खेमनीचक के लर्न हॉस्टल में ले जाया गया था। वहां उसे प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया और याद करने के लिए कहा गया था।
NEET परीक्षा 2024 और उसका रिजल्ट लगातार सवालों के घेरे में है। पहले परीक्षा का पेपर लीक हुआ उसके बाद रिजल्ट में अधिक ग्रेस मार्क से NTA पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने किसी तरह की धांधली होने से इनकार किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET परीक्षा में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार या पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है।
बिहार में इस मामले में हुई कार्रवाई कुछ अलग ही कहानी बयां करती नजर आ रही है। बिहार पुलिस को इस मामले में जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे। इसके साथ ही पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। अब एक आरोपी ने खुद अपनी गलती मान ली है। ऐसे में यह मामला और भी ज्यादा उलझता नजर आ रहा है।
बिहार के साथ पूरे देशभर में 5 मई को NEET की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 24 लाख से ज्यादा केंडिडेट शामिल हुए थे। बिहार में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों के चलते 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 14 लोग पटना से 4 पूर्णिया से और 1 गोपालगंज से गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपी अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। हालांकि, अब तक परीक्षा कराने वाली एजेंसी NIA इसे लेकर चुप है। ऐसे में जिस निकाय को केंद्रीय शिक्षा मंत्री विश्वसनीय बता रहे हैं, उसी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आयुष ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया। उसने बताया कि उसे 4 मई को पटना के रामा कृष्णानगर थाने के खेमनीचक के लर्न हॉस्टल में ले जाया गया था। वहां उसे प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया और याद करने के लिए कहा गया था। आयुष ने कबूल किया कि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्न हू-ब-हू मिले थे। उसके साथ 20-25 अन्य परीक्षार्थी भी मौजूद थे, जिन्हें प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया था और रटाया गया था।
नीट पेपर लीक मामले में जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है उनमें सिकंदर यादवेन्द्र जिला-समस्तीपुर, रौशन कुमार, जिला-नालंदा, रीना कुमारी, जिला-समस्तीपुर, आशुतोष कुमार, जिला- पटना, बिट्टु कुमार, जिला-रोहतास, अखिलेश कुमार, जिला-पटना, आयुष कुमार, जिला-पटना, नीतीश कुमार, जिला-गया, अमित आनन्द, जिला-मुंगेर, अभिषेक कुमार, जिला-रांची झारखंड, अनुराग यादव, जिला-समस्तीपुर, अवधेश कुमार, जिला-रांची झारखंड (अभिषेक के पिता), शिवनंदन कुमार, जिला-गया, सोफिया, अमरावती, महाराष्ट्र, कमलेश, राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाने के खाका राम गांव का निवासी, नीतीश कुमार, भोजपुर जिले के विहियां गांव का निवासी है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sandeep mishr]()

NTA की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल
बिहार के साथ पूरे देशभर में 5 मई को NEET की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 24 लाख से ज्यादा केंडिडेट शामिल हुए थे। बिहार में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों के चलते 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 14 लोग पटना से 4 पूर्णिया से और 1 गोपालगंज से गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपी अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। हालांकि, अब तक परीक्षा कराने वाली एजेंसी NIA इसे लेकर चुप है। ऐसे में जिस निकाय को केंद्रीय शिक्षा मंत्री विश्वसनीय बता रहे हैं, उसी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोपी आयुष का कबूलनामा आया सामने
पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी आयुष ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया। उसने बताया कि उसे 4 मई को पटना के रामा कृष्णानगर थाने के खेमनीचक के लर्न हॉस्टल में ले जाया गया था। वहां उसे प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया और याद करने के लिए कहा गया था। आयुष ने कबूल किया कि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्न हू-ब-हू मिले थे। उसके साथ 20-25 अन्य परीक्षार्थी भी मौजूद थे, जिन्हें प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया था और रटाया गया था।
इन आरोपियों की हो चुकी हैं गिरफ्तारी
नीट पेपर लीक मामले में जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है उनमें सिकंदर यादवेन्द्र जिला-समस्तीपुर, रौशन कुमार, जिला-नालंदा, रीना कुमारी, जिला-समस्तीपुर, आशुतोष कुमार, जिला- पटना, बिट्टु कुमार, जिला-रोहतास, अखिलेश कुमार, जिला-पटना, आयुष कुमार, जिला-पटना, नीतीश कुमार, जिला-गया, अमित आनन्द, जिला-मुंगेर, अभिषेक कुमार, जिला-रांची झारखंड, अनुराग यादव, जिला-समस्तीपुर, अवधेश कुमार, जिला-रांची झारखंड (अभिषेक के पिता), शिवनंदन कुमार, जिला-गया, सोफिया, अमरावती, महाराष्ट्र, कमलेश, राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाने के खाका राम गांव का निवासी, नीतीश कुमार, भोजपुर जिले के विहियां गांव का निवासी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari