नेपाल विमान दुर्घटना : उड़ान भरने के दौरान सौर्या एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत

CHAKRESH | Jul 24, 2024, 12:11 IST
Share
chakresh  (3)
chakresh (3)

पोखरा जा रहे विमान में चालक दल सहित 19 लोग सवार थे, जो आज सुबह लगभग 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेपाल विमान दुर्घटना : नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान बुधवार को सौर्या एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल सहित 19 लोग सवार थे। विमान आज सुबह लगभग 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मी बचाव कार्य कर रहे हैं। अब तक 18 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

पर्यटन केंद्र पोखरा जा रहा था विमान

सौर्या एयरलाइंस का विमान आग लगने की वजह से धुएं का गुबार निकल रहा है। विमान पर्यटन केंद्र पोखरा जा रहा था। सौर्या एयरलाइंस अपनी वेबसाइट के अनुसार विशेष रूप से बॉम्बार्डियर सीआरजे 200 जेट उड़ाती है।

जानकारी के अनुसार, विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, इसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद प्लेन से आग के गोले निकलते भी देखे गए हैं।

काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम ने प्लेन की आग बुझा दी है। इस दुर्घटना में अब तक 18 शव बरामद करने के बाद बाकी के यात्रियों की तलाश की जा रही है। प्लेन का जो पायलट सुरक्षित बचा है, उसकी हालत में सुधार होने पर उससे हादसे के बारे में पूछताछ की जा सकती है।

एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लईट को किया गया डायवर्ट

हादसे की वजह से त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस हादसे के बाद एहतियात बरतते हुए त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है। अब इन विमानों की लैंडिंग को लखनऊ और कोलकाता की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया है।

Tags:
  • नेपाल विमान दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच