चुनाव में टिकट के लिए बुढ़ापे में नेताजी ने कर ली शादी! जानें मामला

Sandeep Kumar | Nov 19, 2024, 22:39 IST
Share
BIHAR NEWS
BIHAR NEWS

इस उम्र में शादी का फैसला कहीं पूर्व विधायक की सियासी चाल तो नहीं है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी नई नवेली दुल्हनियां को चुनाव मैदान में उतारने वाले हैं।

62 साल की उम्र में नेता जी ने 31 साल की दुल्हन से शादी करके खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। नेता जी की शादी इनदिनों खूब चर्चा की विषय बनी हुई है। कोई कहता है कि नेताजी एकांकी जीवन जी रहे थे इसलिए शादी की। कोई कहता है कि विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए उन्होंने शादी की है। बहरहाल कुछ भी हो नेता जी ने तो शादी कर ली हैं। दरअसल ये पूरा मामला है बिहार के JDU से पूर्व विधायक राम बालक सिंह (Rambalak Singh ) से जुड़ा हुआ है।

WhatsApp Image 2024-11-19 at 22.46.52
WhatsApp Image 2024-11-19 at 22.46.52


आधी उम्र की लड़की से नेताजी ने रचाई शादी

बिहार के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा सीट (Vibhutipur Assembly Seat ) से विधायक रह चुके Rambalak Singh ने 62 साल की उम्र में अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है। दरअसल 3 साल पहले अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद से वह एकांकी जीवन गुजार रहे थे इसलिए उन्होंने शादी की है। हालांकि, कुछ लोग नेताजी की शादी को बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे है।

नेताजी की शादी का कहीं सियासी चाल तो नहीं

बताया जा रहा है कि इस उम्र में शादी का फैसला पूर्व विधायक ( Former MLA ) की शतरंजी चाल हो सकती है। वह साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी नई नवेली दुल्हनिया को चुनावी मैदान (constituency ) में उतारने वाले हैं। जदयू के टिकट पर विधायक बन चुके रामबालक सिंह को एक बार सजा होने की वजह से इस बार टिकट कटने की भी आशंका है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने शादी कर तुरुप का इक्का चल दिया है।

31 साल की लड़की से रचाई शादी

जानकारी के मुताबिक राम बालक सिंह ने सोमवार की रात खगड़िया के हरिपुर गांव में रहने वाले सीताराम सिंह की 31 साल की बेटी रवीना से शादी की है। शादी की सारी रस्में बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित मंदिर में पूरी हुईं और मंगलवार की सुबह अपनी दुलहनिया को लेकर विभूतिपुर स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रामबालक सिंह लंबे समय से राजनीति में हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर कई संगीन अपराधों को अंजाम देने के भी आरोप हैं। कुछ मामलों में उन्हें सजा भी हो चुकी है।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • बिहार न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • शादी
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • पूर्व विधायक राम बालक सिंह
  • राम बालक सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा