/sootr/media/media_files/2025/11/12/new-aadhaar-app-launched-biometric-locking-facility-how-to-use-2025-11-12-13-38-09.jpg)
आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण बन चुका है। अब UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है।
जिससे डिजिटल पहचान से जुड़ी कई नई सुविधाएं (Aadhaar card application) जोड़ी गई हैं। इस ऐप में कुछ बेहतरीन और काम की नई सुविधाएं दी गई हैं, जो न सिर्फ सुरक्षा को बेहतर बनाती हैं, बल्कि इस्तेमाल में भी आसान हैं।
कहीं भी, कभी भी अपडेट होगा मोबाइल नंबर
यूआईडीएआई ने नए आधार ऐप के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। संस्थान ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर यह जानकारी दी। अब आधार में मोबाइल नंबर बदलना और भी आसान हो गया है। यूआईडीएआई अपनी सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है। आधार कार्ड धारक अब कहीं से भी मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। यह सेवा अब किसी भी समय इस्तेमाल की जा सकती है।
कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने के आसान स्टेप्स यहाँ दिए गए हैं:
सबसे पहले नया आधार ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
ऐप खोलकर अपने अकाउंट में साइन इन करें।
नीचे दिए गए पॉप-अप को ऊपर की तरफ स्वाइप करें।
अब 'My Aadhaar Update' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहाँ 'Mobile Number Update' चुनकर आगे बढ़ें।
अपना नया मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी (OTP) मंगवाएं।
नंबर पर आए ओटीपी को भरें और वेरिफाई करें।
अब स्क्रीन पर फेस वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें।
अपने चेहरे को कैमरे के सर्कल के अंदर रखें।
सर्कल हरा होने पर अपनी पलकें धीरे से झपकाएं।
वेरिफिकेशन होने के बाद सीधे पेमेंट पेज पर जाएं।
नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये की फीस भरें।
पेमेंट होते ही मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी होगी।
अन्य नए फीचर्स
नए आधार ऐप में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो यूजर्स का अनुभव और भी बेहतरीन बनाती हैं। सबसे पहले तो, अब यह ऐप पूरी तरह से पेपरलेस हो गया है।
इसका मतलब यह है कि आपको अब आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, आप ऐप के जरिए अपनी डिजिटल पहचान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सुरक्षा के मामले में भी इस ऐप (Aadhaar card update) में कई सुधार किए गए हैं। अब, आधार कार्ड में दिखाई देने वाली जानकारी को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
जैसे, आपकी जन्मतिथि सिर्फ साल के रूप में दिखेगी, और आधार नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही नजर आएंगे, जिससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
इस स्थिति में नहीं होगा नंबर अपडेट
अगर आपका पुराना नंबर बंद है, तो यह ऐप काम नहीं करेगा। यूआईडीएआई ने इस बारे में साफ निर्देश दिए हैं। पुराने मोबाइल नंबर का पास होना बहुत जरूरी है। अगर नंबर पास नहीं है, तो ऐप से अपडेट नहीं होगा। ऐसे मामलों में आपको आधार सेंटर ही जाना पड़ेगा। आप अपने पास के एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर बात करें। वहां जाकर ही आपका नया नंबर अपडेट किया जाएगा। घर बैठे नंबर बदलने के लिए पुराना नंबर चालू होना चाहिए।
बायोमैट्रिक लॉकिंग और सुरक्षा
नए ऐप (mAadhaar App) में बायोमैट्रिक लॉकिंग फीचर भी जोड़ा गया है। इसका मतलब आप अपनी बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन जैसी जानकारी के साथ इसे लॉक कर सकते हैं। इससे आपकी जानकारी और भी सुरक्षित रहती है।
आधार कार्ड शेयरिंग
अब, इस ऐप में आधार कार्ड को शेयर करने का भी एक ऑप्शन है। इसके जरिए आप अपनी आधार जानकारी को केवल चुनी हुई जानकारी के साथ ही शेयर कर सकते हैं।
जैसे, आप चाहें तो केवल अपना नाम, आधार नंबर, या फोटो शेयर कर सकते हैं। इसे ईमेल या मैसेजिंग ऐप के जरिए भी आसानी से भेज सकते हैं।
परिवार के लिए उपयोगी
यह ऐप परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड एक ही डिवाइस पर रखने की सुविधा भी देता है। अब आपको हर सदस्य का आधार कार्ड अलग-अलग नहीं रखना पड़ेगा। आप एक ही डिवाइस से अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को एक्सेस कर सकते हैं।
एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उपलब्ध
न्यू आधार ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध कराया गया है। आप इसे Google Play Store और Apple App Store से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
FAQ
ये भी पढ़ें...
मुफ्त में मिलेगा मनोरजंन, बस फ्री डिश टीवी योजना में करें आवेदन
मिनटों में ऐसे चेक करें PM आवास योजना का स्टेटस, जानें आसान तरीका
India Top Demand Courses : इन कोर्स से कमाएंगे हर महीने लाखों रुपए
साइबर ठगी का एंड, अब RBI Sachet Portal करेगा आपकी मदद, जानें कैसे करें शिकायत
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us