नितिन गडकरी के फार्मूले से सस्ते में खरीद सकेंगे नई कार, आप भी जान लीजिए ये शानदार तरीका

Amresh Kushwaha | Aug 28, 2024, 15:27 IST
Share
नई कार खरीदने की योजना
नई कार खरीदने की योजना

नितिन गडकरी द्वारा स्क्रैपेज सर्टिफिकेट ( Scrappage Certificate ) के तहत नई कार खरीदने पर छूट की घोषणा की गई है। यह छूट सीमित अवधि के लिए उपलब्ध होगी

नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) ने एक ऐसी योजना का ऐलान किया है, जिससे आपको नई कार खरीदने पर विशेष छूट ( Discount on New Vehicles ) मिल सकती है। यह छूट उन वाहनों के लिए होगी जिन्हें कबाड़ में बदला गया हो और इसके बदले में एक स्क्रैपेज सर्टिफिकेट ( Scrappage Certificate ) जारी किया गया हो।

इस पहल के तहत कॉमर्शियल और पैसेंजर वाहन निर्माताओं ने एक सीमित अवधि के लिए इस छूट को लागू करने की सहमति जताई है। वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं ( Commercial Vehicle Manufacturers ) ने दो साल के लिए छूट देने का प्रस्ताव रखा है, जबकि यात्री वाहन निर्माताओं ( Passenger Vehicle Manufacturers ) ने एक साल की अवधि के लिए छूट देने पर सहमति दी है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश की नई ईवी पॉलिसी में दोपहिया से लेकर बस खरीदी पर मिलेगी नकद सब्सिडी

सियाम प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बताया

नितिन गडकरी ने 27 अगस्त को भारत मंडपम में सियाम प्रतिनिधिमंडल ( SIAM Delegation ) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया कि यह पहल भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था ( Circular Economy ) को सशक्त करेगी, जिससे स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

फेस्टिव सीजन के दौरान होगा लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छूट फेस्टिव सीजन ( Festive Season ) के दौरान लागू हो सकती है, जिससे ऑटोमेकर्स ( Automakers ) को बड़ी राहत मिल सकती है। इस पहल के अंतर्गत, वाहन निर्माताओं द्वारा 1.5 से 3.5 प्रतिशत तक का डिसकाउंट ( Discount ) दिया जा सकता है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब वाहन डीलर्स ( Vehicle Dealers ) के पास इनवेंट्री ( Inventory ) बढ़ती जा रही है और लोग नई गाड़ियां खरीदने से हिचकिचा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...न EMI बढ़ेगी और न लोन होंगे महंगे, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग में लिया फैसला

भारत बन सकता है दक्षिण एशिया का स्क्रैपिंग हब

इससे पहले नितिन गडकरी ने कहा था कि देश को कम से कम एक हजार स्क्रैपिंग सेंटर ( Scrapping Centers ) और 400 ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर ( Automated Fitness Test Centers ) की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी आशा जताई कि भविष्य में भारत दक्षिण एशिया का स्क्रैपिंग हब ( Scrapping Hub ) बन सकता है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

स्क्रैपेज पॉलिसी

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) द्वारा अगस्त 2021 में लॉन्च की गई स्क्रैपेज पॉलिसी ( Scrappage Policy ) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों को हटाकर सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देना है। यह पॉलिसी एक अप्रैल 2022 से लागू हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...यूपी सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी, आपत्तिजनक पोस्ट पर उम्रकैद तो विज्ञापन भी मिलेगा

स्क्रेप पॉलिसी के फायदे

भारत सरकार ने साल 2021 में पुरानी गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए स्क्रैप पॉलिसी लागू की थी। इस पॉलिसी के तहत 15 साल से ज्यादा पुरानी सरकारी और कमर्शियल गाड़ियों और 20 साल से ज्यादा पुरानी निजी गाड़ियों को नष्ट कर दिया जाता है। इन गाड़ियों को स्क्रैप कराने से कई फायदे होते हैं, जैसे कि:

  • गाड़ी का जो भी वैल्यू है, उसका 4 से 6 प्रतिशत मिलता है। उदाहरण के लिए, अगर गाड़ी की कीमत 1 लाख रुपए है, तो आपको 4,000 से 6,000 रुपये मिलेंगे।
  • स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट पर नई गाड़ी खरीदने पर 5 प्रतिशत छूट मिलती है। यह छूट गाड़ी को स्क्रैप करने पर मिले डिस्काउंट से अलग होती है।
  • नई गाड़ी खरीदने पर लगने वाली रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी पड़ती।
  • रोड टैक्स पर भी छूट मिलती है। प्राइवेट गाड़ियों पर 25 प्रतिशत और कमर्शियल गाड़ियों पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
  • अगर आप डिपॉजिट सर्टिफिकेट देते हैं, तो गाड़ी बनाने वाली कंपनियां भी 5 प्रतिशत की छूट दे सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Nitin Gadkari
  • नितिन गडकरी
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • Vehicle Scrappage Policy
  • india Vehicle Scrappage Policy
  • स्क्रैपेज पॉलिसी
  • व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी
  • नई कार खरीदने की योजना
  • New Car Purchase Plan
  • स्क्रैपेज सर्टिफिकेट
  • Scrappage Certificate
  • स्क्रैपिंग सेंटर
  • Scrapping Centers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि