यूपी सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी, आपत्तिजनक पोस्ट पर उम्रकैद तो विज्ञापन भी मिलेगा
Amresh Kushwaha | Aug 28, 2024, 12:48 IST
UP Digital Media Policy 2024
यूपी में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जिसमें यूपी डिजिटल मीडिया नीति-2024 भी शामिल है। इस नीति के तहत आपत्तिजनक पोस्ट पर तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जिसमें यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024 ( UP Digital Media Policy 2024 ) भी शामिल है। इस नई सोशल मीडिया पॉलिसी ( social media policy ) के तहत आपत्तिजनक पोस्ट ( Offensive Posts ) करने पर तीन साल से लेकर उम्रकैद (Life imprisonment) तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म के लिए खुशखबरी भी है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए सरकार ने विज्ञापन ( Advertisement ) की व्यवस्था भी की है।
ये खबर भी पढ़िए...Social media की डर्टी पिक्चर, अनसोशल एलीमेंट के निशाने पर नाबालिग
उत्तर प्रदेश सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ( Social Media Platforms ) पर अपनी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एजेंसियों और फर्मों को प्रोत्साहित करेगी, जिससे रोजगार के अवसर ( Employment Opportunities ) पैदा होंगे। नई नीति के तहत, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स के लिए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। इसमें 5 लाख, 4 लाख, 3 लाख और 30 हजार रुपए प्रति महीना भुगतान सीमा निर्धारित की गई है।
इसके अलावा यूट्यूब पर वीडियो, शार्ट्स और पॉडकास्ट के लिए 8 लाख, 7 लाख, 6 लाख और 4 लाख रुपए प्रति माह भुगतान सीमा निर्धारित की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...बिजली बिल : बकायादारों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर शेयर होंगे नाम
सोशल मीडिया पर देश विरोधी ( Anti-National Posts ) या आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में आईटी एक्ट की धारा 66 (ई) और 66 (एफ) के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाती है, लेकिन नई नीति से दोषियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़िए...RATLAM : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मुस्लिम समुदाय ने देर रात किया थाने का घेराव
प्रदेश सरकार सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी, अश्लील और अभद्र कंटेंट ( Obscene and Indecent Content ) पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है। नई नीति के तहत, दोषियों को तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा, अश्लील और अभद्र पोस्ट करने वालों पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी चलाया जा सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार पहले ही डिजिटल मीडिया के लिए दिशानिर्देश और नैतिकता कोड जारी कर चुकी है।
ये खबर भी पढ़िए...Social media की डर्टी पिक्चर, अनसोशल एलीमेंट के निशाने पर नाबालिग
सोशल मीडिया पर विज्ञापन की व्यवस्था
इसके अलावा यूट्यूब पर वीडियो, शार्ट्स और पॉडकास्ट के लिए 8 लाख, 7 लाख, 6 लाख और 4 लाख रुपए प्रति माह भुगतान सीमा निर्धारित की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...बिजली बिल : बकायादारों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर शेयर होंगे नाम
आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...RATLAM : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मुस्लिम समुदाय ने देर रात किया थाने का घेराव
तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari