कौन हैं वसुंधरा ओसवाल... जिन्हें युगांडा में हिरासत में लिया गया

Vikram Jain | Oct 19, 2024, 03:02 IST
Share
new delhi Industrialist Pankaj daughter Vasundhara Oswal detained in Uganda
new delhi Industrialist Pankaj daughter Vasundhara Oswal detained in Uganda

भारतीय मूल के उद्योगपति पंकज ओसवाल ने अपनी बेटी को युगांडा में अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह में अपील की। साथ ही युगांडा के राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। पिता ने कहा कि झूठे आरोपों के आधार पर कार्रवाई हुई है।

NEW DELHI. भारतीय मूल के उद्योगपति और बिजनेस टाइकून पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) की 26 साल की बेटी वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) को युगांडा (uganda) में कथिक तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। वह 1 अक्टूबर से पुलिस की हिरासत में हैं। पंकज ओसवाल ने बेटी वसुंधरा को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर की है। पिता ने युगांडा के राष्ट्रपति को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी को बुनियादी अधिकारों, कानूनी प्रतिनिधित्व और परिवार तक पहुंचने से वंचित रखा जा रहा है।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वसुंधरा ओसवाल को युगांडा में ओसवाल ग्रुप के एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल ENA प्लांट का दौरा कर रही थीं। इस दौरान कानून प्रवर्तन अधिकारियों के रूप में पहुंचे हथियारबंद लोगों ने हिरासत में लिया, इन लोगों के पास न तो कोई वारंट था और न ही पहचान पत्र। वसुंधरा के कई सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया। इनमें कंपनी की वकील रीता भी शामिल हैं। पिता पंकज ओसवाल ने बेटी को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिटरी डिटेंशन (WGAD) में अपील दायर की गई है। साथ ही बिना देरी के सुनवाई करने की मांग की है। बड़ी बात यह है कि परिवार ने अभी तक भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युगांडा पुलिस ने वसुंधरा ओसवाल को आपराधिक और आर्थिक अपराधों सहित विभिन्न आरोपों में हिरासत में लिया है।

पिता पंकज बोले- बेटी पर आरोप झूठे

पिता पंकज ओसवाल का आरोप है कि ओसवाल परिवार के पूर्व कर्मचारी के झूठे आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस कर्मचारी पर मूल्यवान संपत्ति चुराने और परिवार को गारंटर के रूप में रखकर कर्ज लेने का आरोप है। मां राधिका ओसवाल ने युगांडा सरकार से बेटी से बात करने की इजाजत देने की गुहार लगाते हुए कहा कि यह हर मां के लिए बुरा सपना है। मेरी बेटी को विदेश की जेल में डाल दिया गया है।

अमानवीय परिस्थितियों को लेकर चिंता

वसुंधरा ओसवाल का मामला उठाते हुए मानवाधिकार के प्रसिद्ध वकील चेरी ब्लेयर ने एक बयान में 'वसुंधरा की स्थिति को एक कमजोर युवती घर से दूर दर्दनाक अनुभव से गुजर रही है' बताया। परिवार की कानूनी टीम ने उन अमानवीय परिस्थितियों के बारे में चिंता जताई है जिनका वसुंधरा सामना कर रही हैं। इनमें शाकाहारी भोजन नहीं देना, बगैर सूचना के जेलों के बीच ले जाना, अस्वच्छ परिस्थितियों का सामना करना शामिल है।

वसुंधरा के भाई ने क्या कहा...

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वसुंधरा के भाई ने अपनी बहन को 'वर्कहॉलिक' बताते हुए कहा कि जिन्होंने युगांडा में 2021 में खाली जमीन पर एक छोटे से टेंट से 110 मिलियन डॉलर का ENA प्लांट विकसित किया, भाई ने आगे कहा कि 68 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की व्यापारिक दुश्मनी के कारण वसुंधरा को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने उस व्यक्ति पर ओसवाल के पैसे हड़पने और प्रतिष्ठा को डुबोने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाई ने दावा किया कि अदालत के आदेश के बाद भी अधिकारियों ने उसे रिहा नहीं किया।

कौन हैं वसुंधरा ओसवाल?

पंकज ओसवाल ओसवाल समूह के चेयर हैं, जिसका मुख्यालय सिंगापुर में है। ओसवाल समूह का अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड में व्यापार है। उनकी बेटी वसुंधरा ओसवाल पीआरओ इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक हैं, जो पारिवारिक बिजनेस का हिस्सा है। पीआरओ इंडस्ट्रीज अफ्रीका में अनाज आधारित एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) का प्रमुख उत्पादक है। वसुंधरा ओसवाल ने स्विट्जरलैंड यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

रिपोर्टों के अनुसार, एक्सिस मिनरल्स की कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवारत वसुंधरा औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। PRO इंडस्ट्रीज में उनका नेतृत्व विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चरिंग प्लांट की स्थापना का नेतृत्व किया। इसके अलावा, उन्होंने पेय पदार्थ कंपनियों को पुनर्नवीनीकरण पानी की सप्‍लाई करने की पहल की। उन्होंने समूह में विस्तार परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। कॉर्पोरेट कर्ज को कम किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • संयुक्त राष्ट्र
  • yuganda
  • युगांडा
  • detained
  • कौन हैं वसुंधरा ओसवाल
  • उद्योगपति पंकज ओसवाल
  • Vasundhara Oswal detained in Uganda
  • वसुंधरा ओसवाल का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं