कारगिल के वीर शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि , बोले- अग्निपथ का मकसद सेना को युवा बनाना , झूठ फैला रहा विपक्ष
Vikram Jain | Jul 26, 2024, 12:50 IST
PM Modi Kargil
कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने लद्दाख में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान, आतंकवाद, अग्निपथ योजना और विपक्ष को लेकर बातें रखी।
NEW DELHI. कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वह कारगिल वॉर मेमोरियल भी गए। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया और पाकिस्तान पर जमकर हमला किया। साथ ही उन्होंने अग्निपथ स्कीम को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान और गर्व का पर्व है। ये जीत किसी सरकार या दल की नहीं, बल्कि देश की जीत थी। ये जीत देश की विरासत है।
अग्निपथ योजना को लेकर बोले
सेना की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में रिफॉर्म्स के लिए मैं भारत की आर्म्ड फोर्सेस की सराहना करना चाहता हूं, सेना का रिफॉर्म्स हमारी पहली प्राथमिकता है। अग्निपथ योजना इसका हिस्सा है। संसद में दशकों तक सेना को युवा बनाने पर चर्चा होती रहीं। कई कमेटियों में ये विषय उठा, लेकिन इस बदलाव की पहले इच्छा शक्ति नहीं दिखाई गई।
पीएम मोदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी हमारी सेनाओं ने बीते वर्षों में कई साहसिक निर्णय लिए हैं। कुछ लोगों की मानसिकता यही थी कि सेना मतलब नेताओं को सलाम करना, परेड करना। हमारे लिए सेना मतलब, 140 करोड़ देशवासियों की आस्था करना, हमारे लिए सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की शांति की गारंटी, हमारे लिए सेना मतलब देश की सीमाओं को सुरक्षा की गारंटी। अग्निपथ योजना के जरिए इसे हमने साकार किया है। दुर्भाग्य से इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि अग्निपथ का लक्ष्य का सेनाओं को युवा बनाना है,अग्निपथ का लक्ष्य का सेनाओं को युद्ध के लिए निरंतर योग्य बनाए रखना है, दुर्भाग्य से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है। कुछ लोग सेना के इस रिफॉर्म में भी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठ की राजनीति करते हैं। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने सेनाओं में हजारों करोड़ के घोटाले करके हमारी सेनाओं को कमजोर किया। ये वहीं लोग हैं जो चाहते थे कि एयरफोर्स को कभी आधुनिक फायटर जेट ना मिल पाए, ये वहीं लोग हैं जिन्होंने तेजस फाइटर प्लेन को भी डिब्बे में बंद करने की तैयारी कर ली थी।
पीएम मोदी ने कहा कि सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की रक्षा के लिए आगे आएगा। प्राइवेट सेक्टर और पैरामिलिट्री फोर्सेस में भी अग्निवीरों को प्राथमिकताएं देने की घोषणा की गई है। पीएम ने कहा, 'मैं तो हैरान हूं, कि कुछ लोगों की समझ और सोच को क्या हुआ है। ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन के पैसे बचाने के लिए यह योजना लेकर आई है। मुझे ऐसे लोगों की सोच से शर्म आती है।
पीएम ने कहा कि इन लोगों ने वन रैंक वन पेंशन पर झूठ बोला। हमारी सरकार ने इसे लागू किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने वार मेमोरियल नहीं बनाया। सेना के जवानों को प्रर्याप्त बुलेट प्रूफ जैकेट भी नहीं दी। ये वही लोग हैं जो कारगिल विजय दिवस को भी नहीं मनाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था। लेकिन सत्य की भी जीत हुई है। उस समय भारत शांति के लिए कार्य कर रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने विश्वासघात किया। पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। पाकिस्तान आतंकवाद और छद्म युद्ध के सहारे खुद को प्रासंगिक प्रयास कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए दल नहीं देश सर्वोपरि है, मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि सेनाओं द्वारा लिए गए इस फैसले का हमने सम्मान किया है। हम राजनीति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति के लिए काम करते हैं। पीएम ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है, हमारे लिए 140 करोड़ की शांति सबसे पहले हैं। जो लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, उनका इतिहास साक्षी है कि उन्हें सैनिकों की कोई परवाह नहीं है।
पीएम ने कहा कि आज मैं उस मंच से बोल रहा हूं। यहां से आतंकवाद के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई दे रही है। मैं उन्हें कह देना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथियों लद्दाख हो या फिर जम्मू कश्मीर विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही दिन बाद 370 को निरस्त हुए पांच वर्ष पूरे होने जा रहा है। आज जम्मू कश्मीर नए सपनों की बात कर रहा है। आज जम्मू कश्मीर में जी 20 जैसे सम्मेलन आयोजन कर रहा है। दशकों के बाद कश्मीर में सिनेमा घर खुले हैं। तीन दशकों के बाद श्रीनगर में ताजिया निकला है। जम्मू कश्मीर तेजी से शांति और सौहार्द के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
अग्निपथ योजना को लेकर बोले पीएम मोदी
सेना मतलब देशवासियों की सुरक्षा, शांति की गारंटी
अग्निपथ को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की रक्षा के लिए आगे आएगा। प्राइवेट सेक्टर और पैरामिलिट्री फोर्सेस में भी अग्निवीरों को प्राथमिकताएं देने की घोषणा की गई है। पीएम ने कहा, 'मैं तो हैरान हूं, कि कुछ लोगों की समझ और सोच को क्या हुआ है। ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन के पैसे बचाने के लिए यह योजना लेकर आई है। मुझे ऐसे लोगों की सोच से शर्म आती है।
वन रैंक वन पेंशन पर विपक्ष को घेरा
पाकिस्तान ने किया विश्वासघात
मेरे लिए दल नहीं देश सर्वोपरि
नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे...
नए सपनों की बात कर रहा जम्मू कश्मीर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari