सदन में विपक्ष पर जमकर भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बोले- हम रील बनाने वाले लोग नहीं… कांग्रेस पर बोला हमला
Vikram Jain | Updated:
िि
सदन में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के भाषण के दौरान कांग्रेस और विपक्ष दलों पर जमकर भड़क उठे। रेल मंत्री रेलवे को लेकर सदन को बता रहे थे, तभी किसी विपक्षी सांसद ने उन्हें रील मंत्री कह दिया। ये सुनकर वैष्णव भड़क उठे।
NEW DELHI. लोकसभा में गुरुवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर भड़क उठे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सदन में रेलवे में सुधार और लोको पायलट को लेकर बनाई गई व्यवस्था के बारे में बोल रहे थे, इस दौरान विपक्ष के किसी सांसद ने उन्हें रील मंत्री कहकर ताना मारा, ये सुनकर आमतौर पर शांत रहने वाले अश्वनी वैष्णव भड़क उठे। उन्होंने विपक्ष के नेता को फटकार लगाते हुए चुप बैठने की हिदायत दे डाली।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम केवल रील बनाने वाले लोग नहीं है, हम मेहनत करने वाले लोग हैं। अश्वनी वैष्णव जिस वक्त ये बोल रहे थे, उस समय काफी ज्यादा हंगामा होने लगा। वह बार-बार रील मंत्री का जिक्र किए जाने पर नाराज हो गए।
उन्होंने भड़कते हुए कहा, "बैठो, चुप बैठो...बैठो एकदम, कुछ भी बोल देते हैं" इसके बाद उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से कहा, "माननीय अध्यक्ष जी हाउस को ऑर्डर में लाइए, ये क्या तरीका है। कुछ भी बोल देते हैं" इस दौरान सदन में हंगामा होते रहा और सत्ता पक्ष के सांसदों को भी खड़े होकर विपक्षी सांसदों का विरोध करते हुए देखा गया।
सदन में हो रहे हो-हल्ले के बीच स्पीकर ने कहा कि माननीय मंत्री जी आप किसी भी व्यक्ति का रिस्पांस मत करो, इसके जवाब में रेल मंत्री ने कहा जैसा आपका आदेश।
रेल हादसे को लेकर विपक्ष के हंगामे पर रेल मंत्री ने कहा कि जो भी लोग यहां पर चिल्ला रहे हैं, उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए 58 साल में वो एक किलोमीटर भी एटीपी क्यों नहीं लगा पाए?...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तो वह हादसों की संख्या बताती थीं जो 0.24 फीसदी से घटकर 0.19 फीसदी हो गई थी और ये लोग सदन में ताली बजाते थे और आज जब यह 0.19 फीसदी से घटकर 0.3 फीसदी हो गई है तो वे इस तरह का आरोप लगाते हैं। क्या यह देश इसी तरह चलेगा? रेल मंत्री ने विपक्ष पर उन दो करोड़ लोगों के दिलों में डर पैदा करने का भी आरोप लगाया जो हर दिन रेलवे से यात्रा करते हैं।
कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ‘झूठ की दुकान’ चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान लगाने में व्यस्त है, लेकिन वह दुकान चलाने में कामयाब नहीं होगी। कभी सेना को नीचा दिखाती है, कभी रेलवे को नीचा दिखाती है, इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी। वैष्णव ने आगे कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया की अपनी ट्रोल सेना की मदद से झूठी बातें उठाती है। क्या वे उन 2 करोड़ लोगों के दिलों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जो हर दिन रेलवे से यात्रा करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, बोले- बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
रेल मंत्री ने रेल हादसों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने सदन में बताया कि उनकी वैष्णव ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए पूरे देश में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग कर दी गई है, जहां हर साल कोई स्कूल बस या कोई दुर्घटना हो जाती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सभी रेलवे स्टेशन का पूरा कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के जरिये होता है। विश्व के बड़े-बड़े देशों में यह सब कुछ 1980-90 के दशक में होना ही शुरू हो गया था। हमारे यहां पर यह काम काफी धीरे-धीरे चल रहा था।
हमारी सरकार ने एटीपी डेवलप करने का संकल्प लिया और 2016 में कवच के लिए ट्रायल शुरू हो गए। रेल मंत्री ने कहा कि 9000 किलोमीटर के टेंडर इन प्रॉसेस हैं। कुछ ही महीनों में ये लगने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कवच को इंस्टाल करने में हमारी सरकार कोई भी कमी नहीं छोड़ेगी।
रेलवे में भर्ती को लेकर भी उन्होंने कहा कि अगर हम रेलवे में भर्ती की बात करें तो 2004 से 2014 तक यूपीए के कार्यकाल में रेलवे में केवल 4 लाख 11 हजार कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, जबकि 2014 से 2024 तक एनडीए के 10 सालों में यह आंकड़ा 5 लाख 2 हजार हो गया है। वैष्णव ने कई रेलवे भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या का भी हवाला दिया।
हम रील बनाने वाले नहीं, मेहनत करने वाले लोग
उन्होंने भड़कते हुए कहा, "बैठो, चुप बैठो...बैठो एकदम, कुछ भी बोल देते हैं" इसके बाद उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से कहा, "माननीय अध्यक्ष जी हाउस को ऑर्डर में लाइए, ये क्या तरीका है। कुछ भी बोल देते हैं" इस दौरान सदन में हंगामा होते रहा और सत्ता पक्ष के सांसदों को भी खड़े होकर विपक्षी सांसदों का विरोध करते हुए देखा गया।
सदन में हो रहे हो-हल्ले के बीच स्पीकर ने कहा कि माननीय मंत्री जी आप किसी भी व्यक्ति का रिस्पांस मत करो, इसके जवाब में रेल मंत्री ने कहा जैसा आपका आदेश।
रेल हादसे को लेकर विपक्ष के हंगामे पर रेल मंत्री ने कहा कि जो भी लोग यहां पर चिल्ला रहे हैं, उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए 58 साल में वो एक किलोमीटर भी एटीपी क्यों नहीं लगा पाए?...
सदन में भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
बोले, "हम रील बनाने वाले लोग नहीं हैं, हम मेहनत करने वाले, काम करने वाले लोग हैं"
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल #AshwiniVaishnaw #ViralVideo #Reels #Parliament #News #SocialMedia #News @AshwiniVaishnaw @ombirlakota pic.twitter.com/ehgB1rb6qM
— TheSootr (@TheSootr) August 1, 2024
रेल हादसे को लेकर दिया जवाब
कांग्रेस पर झूठ की दुकान चलाने का आरोप
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, बोले- बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
रेल हादसे को रोकने के लिए उठाए गए कदम
हमारी सरकार ने एटीपी डेवलप करने का संकल्प लिया और 2016 में कवच के लिए ट्रायल शुरू हो गए। रेल मंत्री ने कहा कि 9000 किलोमीटर के टेंडर इन प्रॉसेस हैं। कुछ ही महीनों में ये लगने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कवच को इंस्टाल करने में हमारी सरकार कोई भी कमी नहीं छोड़ेगी।
रेलवे में भर्ती को लेकर दी जानकारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
By Umeshwari Baghel
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
By
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
By Amresh Kushwaha