Rajya Sabha news : लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी घट गई NDA की ताकत , BJP के अब सिर्फ 86 सांसद, जानें क्या होगा असर?
Vikram Jain | Jul 15, 2024, 13:48 IST
New Delhi Rajya Sabha NDA seats reduced
राज्यसभा में बीजेपी का हिस्सा रहे 4 मनोनीत सदस्यों के रिटायर होने के साथ सत्ताधारी एनडीए की ताकत घट गई है। बीजेपी की सीटें घटकर 86 और एनडीए की 101 रह गई है।
NEW DELHI. राज्यसभा में सत्ताधारी एनडीए की ताकत घट गई है। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी बीजेपी और एनडीए की सीटें कम हो गई। राज्यसभा में बीजेपी के चार मनोनीत सदस्य शनिवार को रिटायर हो गए। इसके साथ ही उच्च सदन यानी राज्यसभा में बीजेपी की सीटें घटकर 86 और एनडीए की 101 रह गई है।
19 सीटें खाली होने की वजह से अधिकतम 245 सीटों वाली राज्यसभा में फिलहाल सदस्यों की संख्या 226 हैं। यानी बहुमत के लिए 114 सदस्यों का समर्थन चाहिए होगा। सवाल यह है कि राज्यसभा में क्या बीजेपी की मुसीबत बढ़ेगी, क्या संख्या बल कम होने से एनडीए को घाटा होगा? अहम कानूनों को पास करवाने के लिए एनडीए के पास संख्या बल है या नहीं?
इसका जवाब है कि बीजेपी अब भी मजबूत स्थिति में है। नंबर गेम में अब भी वह आगे ही है। एनडीए के पास अब भी सात गैर-राजनीतिक मनोनीत सदस्यों, 2 निर्दलीय और एआईडीएमके और वाईएसआरसीपी जैसे दोस्ताना दलों के समर्थन से आगामी बजट सत्र में अहम कानून पारित करवाने की संख्या है। मगर दूसरों पर निर्भरता कम करने के लिए मनोनीत कैटेगरी के तहत जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरना अहम होगा।
राज्यसभा में अभी 226 सदस्य हैं। इनमें सत्ताधारी एनडीए के 101 सदस्य हैं और विपक्ष के INDIA गठबंधन के 87 सदस्य। राज्यसभा में 29 सदस्य ऐसे हैं जो न तो सत्ता पक्ष का हिस्सा हैं और न ही विपक्ष का। दो निर्दलीय और सात नामित सदस्य भी हैं। राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा 114 है।
ये खबर भी पढ़ें... Jio का शानदार प्लान , लॉन्च किए 365 दिन वाले दो नए प्लान , Unlimited डेटा और कॉलिंग
राज्यसभा में अभी 19 सीटें खाली हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर और मनोनीत कैटेगरी से चार-चार और आठ अलग-अलग राज्यों (असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो और हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से एक-एक) से 11 सीटें शामिल हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से इन 11 सीटों में से 10 सीटें पिछले महीने खाली हुईं। जबकि एक सीट भारत राष्ट्र समिति के सदस्य के केशव राव के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। केशव राव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
आने वाले महीनों में इन 11 सीटों पर चुनाव होने पर शायद एनडीए को आठ सीटें और INDIA ब्लॉक को तीन सीटें मिलेंगी। इसमें तेलंगाना से कांग्रेस को मिलने वाली एक सीट भी शामिल है, जिससे पार्टी की सीटों की संख्या 27 हो जाएगी। राज्यसभा में अपना विपक्ष का पद बनाए रखने के लिए कांग्रेस को जितनी सीटों की जरूरत है, यह उससे दो अधिक है।
ये खबर भी पढ़ें.. अब महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर और त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे आसान
सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति 12 सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करते हैं। वर्तमान के मनोनीत सदस्यों में, सात ने खुद को गैर-पक्षीय रखा है यानी वे बीजेपी का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, किसी कानून पर वोटिंग के दौरान ये सदस्य सरकार के पक्ष में मतदान करते हैं।
शनिवार को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी चार मनोनीत सदस्य हैं। ये सभी शनिवार को रिटायर हो गए। राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद इन्होंने औपचारिक रूप से खुद को बीजेपी के साथ जोड़ लिया था। मनोनीत कैटेगरी में एक और राज्यसभा सदस्य गुलाम अली हैं, जो बीजेपी का हिस्सा हैं, वे सितंबर 2028 में रिटायर होंगे।
क्या है राज्यसभा में सीटों का गणित
नंबर गेम में बीजेपी आगे
राज्यसभा में एनडीए के 101 सदस्य
ये खबर भी पढ़ें... Jio का शानदार प्लान , लॉन्च किए 365 दिन वाले दो नए प्लान , Unlimited डेटा और कॉलिंग
लोकसभा चुनाव में खाली हुई 10 सीटें
आने वाले महीनों में इन 11 सीटों पर चुनाव होने पर शायद एनडीए को आठ सीटें और INDIA ब्लॉक को तीन सीटें मिलेंगी। इसमें तेलंगाना से कांग्रेस को मिलने वाली एक सीट भी शामिल है, जिससे पार्टी की सीटों की संख्या 27 हो जाएगी। राज्यसभा में अपना विपक्ष का पद बनाए रखने के लिए कांग्रेस को जितनी सीटों की जरूरत है, यह उससे दो अधिक है।
ये खबर भी पढ़ें.. अब महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर और त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे आसान
कितने सदस्य होते हैं मनोनीत
ये सदस्य हुए रिटायर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari