राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, अयोध्या श्रीराम मंदिर के आचार्य बनेंगे मोहित पांडे, 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

Pooja Kumari | Dec 11, 2023, 24:00 IST
Share
राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, अयोध्या श्रीराम मंदिर के आचार्य बनेंगे मोहित पांडे, 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, अयोध्या श्रीराम मंदिर के आचार्य बनेंगे मोहित पांडे, 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को निर्माणाधीन राम मंदिर की फोटो और वीडियो जारी किया है।

AYODHYA. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को निर्माणाधीन राम मंदिर की फोटो और वीडियो जारी किया है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय महामंत्र श्रीराम जय राम जय जय राम के साथ राम मंदिर के अंदर भाग में काम करते कारीगरों का वीडियो डाला है। इसके अलावा मंदिर के बाहरी भाग की चार फोटो एक्स पर अपलोड की है।

प्रतिमाएं 90 प्रतिशत तक बनकर तैयार

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के पांच वर्षीय बाल रूप की पत्थर की चार फाट तीन इंच की खड़ी प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के तीन स्थानों पर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक ये प्रतिमाएं 90 प्रतिशत तक बनकर तैयार हो चुकी हैं। वहीं गर्भ गृह पूरी तरह बनकर तैयार हैं। वर्तमान में प्रथम तल का निर्माण कार्य जारी है।

मृगशिरा नक्षत्र में होगा रामलला का मृगशिरा नक्षत्र

22 जनवरी 2024 को दिन के साढ़े 12 बजे अयोध्या में बनकर तैयार नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा का कामकाज संभाल रहे पंडित का कहना है कि राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र का दिन चुना गया है।

मोहित पांडे बनेंगे अयोध्या राम मंदिर के पुजारी

बता दें कि देशभर से करीब 3000 विद्यार्थियों और पुजारियों का राम मंदिर में सेवा करने के लिए इंटरव्यू हुआ था। इसके बाद 50 लोगों का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में हुआ है। इसमें मोहित पांडेय मुख्य आचार्य के रूप में शामिल हैं। ये गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ मठ के विद्यार्थी हैं। जानकारी के मुताबिक वेद विद्यापीठ के नियम काफी कठोर हैं। इसके बाद इन्होंने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय जाकर भी अध्ययन किया है। इन विद्यालयों में सारे धर्मग्रंथों का अध्ययन बेहद कड़े नियम से होता है जिसमें सुबह चार बजे जागने से लेकर रात दस बजे तक सबकुछ समयसारिणी के हिसाब से सम्पन्न होता है। गौरतलब है कि राम मंदिर में भी चयन साक्षात्कार से गुजरने के बाद किया गया है।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
  • Ram temple preparation
  • Ram Lalla's life consecration
  • Ram Lalla's life consecration on 22nd January.
  • राम मंदिर तैयारी
  • 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा