बारिश से होगी नए साल की शुरूआत, MP का ग्वालियर सबसे ठंडा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट

Pratibha Rana | Dec 29, 2023, 24:00 IST
Share
बारिश से होगी नए साल की शुरूआत, MP का ग्वालियर सबसे ठंडा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट
बारिश से होगी नए साल की शुरूआत, MP का ग्वालियर सबसे ठंडा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। देश के कई इलाकों में अब ठंड अपना असर दिखाने लगी है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। 2023 की विदाई बारिश के साथ हो सकती है। देश के कई इलाकों में अब ठंड अपना असर दिखाने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर कश्मीर,उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक अधिकतर राज्यों पर कोहरे का साया है। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है।

मप्र में यहां रहेगा कोहरा

  • ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में घने से अति घना कोहरा होगा।
  • रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना और दमोह जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा।
  • शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी और सागर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

कई जगहों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश के अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, सतना और सिंगरौली जिलों में कल यानी 30 दिसंबर को बादल पूरी तरह से छाए रहेंगे। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक कई जगहों पर ओलावृष्टि और बारिश का आशंका भी है।

किस जिले में कितना रहा तापमान ?

गुरुवार (28 दिसंबर) को मप्र का ग्वालियर शहर सबसे ठं डा रहा। यहां सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में 27.8 डिग्री, इंदौर में 26.7 डिग्री, जबलपुर में 27.5 डिग्री और उज्जैन में 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 1-2 जनवरी को ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

Tags:
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • Weather condition in MP
  • एमपी में मौसम का हाल
  • MP weather Forecast
  • rain in mp
  • Rain forecast in MP
  • MP today temperature
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी में बारिश
  • एमपी में बारिश का अनुमान
  • एमपी का आज का तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा