ravi kushwah
जान लीजिए जीएसटी का सच... वित्त मंत्री का नकली वीडियो कैसे सोशल मीडिया पर छाया
Ravi Singh | Updated:
म
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक वीडियो को सोशल मीडिय शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसे शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि जीएसटी को गोपनीय रखने के पीछे का कारण वित्त मंत्री से सुनिए, लेकिन क्या वाकई में निर्मला सीतारमण ने ऐसा कोई बयान दिया है, जानिए...
डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो और तस्वीरें एक बड़ी समस्या बनकर उभरी हैं। सरकार इस पर लगाम लगाने के लिए प्रयास कर रही है। सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक कई बड़े लोग डीफेक बनाने वालों के निशाने पर आ चुके हैं। 8 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें वह कथित तौर पर मीडिया को संबोधित करते हुए और जीएसटी को गोपनीय सूचना टैक्स बताते हुए दिखाई दे रही हैं।
द सूत्र ने जब पड़ताल की पता चला कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये वीडियो डीपफेक है। यानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डीप फेक का शिकार हो गईं थी। इसका ओरिजनल वीडियो डिजिटल क्रिएटर गरिमा ने बनाया था। जिसमें उन्होंने व्यंगात्मक तरीके से जीएसटी पर निर्मला सीतारमण की मिमिक्री की थी, लेकिन अब ओरिजनल वीडियो में गरिमा खुद दिखाई भी दे रही हैं।
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गरिमा की जगह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चेहरा लगा दिया गया है। यानी निर्मला सीतारमण का चेहरा सुपरइंपोज किया गया है। सुपरइंपोज का मतलब होता है, एक चीज को दूसरी चीज के ऊपर रखना। गरिमा ने वीडियो 8 जुलाई को अपलोड किया गया था। इसी वीडियो में से 2 मिनट 17 सेंकड की क्लिप एडिट करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चेहरा लगाया गया। और इसे शेयर कर दिया, यानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
डीपफेक वीडियो को सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया जाता है। इसमें एआई टूल की मदद ली जाती है। जैसा कि मालूम है कि इन दिनों मार्केट में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस तकनीक में किसी के बोलने के लहजे और उसकी आवाज को मशीन लर्निंग की मदद से कैप्चर किया जाता है, उसके बाद सॉफ्टवेटर की मदद से लिप्सिंग कराई जाती है। साधारण शब्दों में समझें, तो जिस तरह से हम फोटो कॉपी करते हैं, उसी तरह डीपफेक टेक्नोलॉजी चलते-फिरते और बोलते लोगों को कॉपी कर लेता है। इसमें फेस स्वैपिंग करके उसके हावभाव को बदला जा सकता है। फेस स्वैपिंग के अलावा लिप-सिंकिंग की जाती है।
भारत सरकार ने इस तरह की गलत जानकारी के लिए सजा और फाइन का प्रावधान किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66D, जो कंप्यूटर संसाधन का इसका उपयोग करके धोखाधड़ी के लिए सजा से संबंधित है। संचार उपकरणों या कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके नकल करते हैं तो दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को 3 साल तक की कैद और 1 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![ravi kushwah]()
द सूत्र ने की पड़ताल
डीप फेक की शिकार हुईं सीतारमण
क्या है डीपफेक वीडियो
डीपफेक में सजा का प्रावधान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel