निर्मला सीतारमण तोड़ पाएंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड, जो अब तक नहीं टूटा
Ravi Singh | Jul 22, 2024, 18:25 IST
Morarji Desai
निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करने वाली हैं। साथ ही वह इतिहास रचने के करीब हैं। इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करने वाली हैं। निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करने वाली हैं। साथ ही वह इतिहास रचने के करीब हैं। इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
मोरारजी देसाई ने 10 बजट पेश किए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी देसाई के पास ही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट के बाद भी यह रिकॉर्ड उनके नाम ही रहेगा। सीतारमण को देसाई के सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने के रिकॉर्ड को तोड़ने टाइम लगेगा।
निर्मला सीतारमण अगले महीने 65 साल की हो जाएंगी। 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार 6 बजट पेश तक दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
Bihar को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, जानें क्या हैं वजह
निर्मला सीतारमण का सातवां बजट होगा। वह लगातार बजट पेश करने के मामले में देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी। देसाई ने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था, लेकिन सबसे ज्यादा बजट पेश करने के मामले में देसाई का रिकॉर्ड अभी भी कायम रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने जवाहरलाल नेहरू और बाद में लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वित्त मंत्री के तौर पर कुल 10 बजट पेश किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
Economic Survey 2024 : 6.5 - 7% रहेगी GDP ग्रोथ, इस साल IT सेक्टर में कम होगी हायरिंग
स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया। बजट देश के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 9 बार बजट पेश किया। प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 8 बजट पेश किए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 से 1995 के बीच लगातार 5 बार बजट पेश किए थे, जब वह पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री थे।
सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 को बजट भाषण दिया था, जो 2 घंटे 40 मिनट चला था। साल 1977 में हीरूभाई मुलजीभाई पटेल का अंतरिम बजट भाषण अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया था, जिसमें केवल 800 शब्द थे।
मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड
लगातार छह बजट पेश किए
ये खबर भी पढ़ें...
Bihar को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, जानें क्या हैं वजह
नहीं टूटेगा यह रिकॉर्ड
ये खबर भी पढ़ें...
Economic Survey 2024 : 6.5 - 7% रहेगी GDP ग्रोथ, इस साल IT सेक्टर में कम होगी हायरिंग
किसने कितने बजट पेश किए हैं
सबसे लंबी बजट स्पीच का रिकॉर्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman