निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का 15वां अंतरिम बजट, जानिए पहले कब-कब हुआ ऐसा
Pooja Kumari | Jan 27, 2024, 10:41 IST
निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का 15वां अंतरिम बजट, जानिए पहले कब-कब हुआ ऐसा
चुनाव आयोग की आचार संहिता भी अंतरिम बजट में बड़ी योजना को शामिल करने की अनुमति नहीं देती।
BHOPAL. वित्त मंत्री निर्मला सितारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि इस बार के बजट में किसी बड़ी घोषणा की अपेक्षा ना करें। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि इस बार पूरा बजट पेश नहीं होगा। इस बार केवल अंतरिम बजट ही पेश किया जाएगा।
बता दें कि चुनावी साल में सरकार फुल बजट पेश नहीं करती, ऐसे में अंतरिम बजट ही जारी किया जाता है। वित्त मंत्री अंतरिम बजट में एक छोटी अवधि के लिए सरकार के खर्चों और राजस्व को पेश करते हैं, जब तक कि एक नई सरकार निर्वाचित होकर कार्यभार नहीं संभाल लेती। इसीलिए अंतरिम बजट को अस्थायी वित्तीय विवरण भी हो जाता है। जानकारी के मुताबिक ये बजट 1 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। बता दें कि नई सरकार के निर्वाचित होने के बाद नई सरकार फुल बजट पेश करती है। आमतौर पर ये बजट जुलाई में पेश किया जाता है।
बजट के जरिए वोट-ऑन-अकाउंट भी पारित किया जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वोट-ऑन-अकाउंट और अंतरिम बजट दोनों एक बातें हैं। दरअसल वोट-ऑन-अकाउंट एक प्रावधान है जो सरकार को कर्मचारियों की सैलेरी और बाकी जरूरी सरकारी खर्चे के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है। इसमें बड़े नीतिगत बदलाव या लंबे समय तक चलने वाली कोई नई योजना शामिल नहीं होती, क्योंकि इन्हें आमतौर पर आम चुनावों के बाद पूर्ण बजट में पेश किया जाता है. यह आमतौर पर दो महीने तक के लिए वैध होता है लेकिन इसे बढ़ाया भी जा सकता है.
"पूर्ण बजट", या केंद्रीय बजट, अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की लागत और खर्च का वार्षिक वित्तीय विवरण है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण भी कहा जाता है। लेकिन अंतरिम बजट में सालभर का ब्योरा नहीं होता, केवल उतना ही होता है जितने में सरकार अगली सरकार के निर्वाचित होने तक चल जाए।
अंतरिम बजट क्या होता है?
वोट-ऑन-अकाउंट क्या होता है?
फुल बजट और अंतरिम बजट में क्या अंतर है?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari