यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 1- 1 लाख रुपए

Pratibha ranaa | Jul 04, 2024, 09:42 IST
Share
NIRMAN Scheme For UPSC Aspirants 2024
NIRMAN Scheme For UPSC Aspirants 2024

केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को पुरस्कृत करने की उत्कृष्ट पहल (निर्माण) पोर्टल लॉन्च किया है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का प्रीलिम्स पास करने वाले स्टूडेंट्स की बल्ले- बल्ले होने वाली है। यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को 1- 1 लाख रुपए मिलेंगे। इसके लिए उनके परिवार की आय 8 लाख से कम होनी चाहिए।

भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने निर्माण स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम से कंपनी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का प्रीलिम्स पास करने वालें अभ्यर्थियों को वित्तीय रूप से मदद देगी।

इन्हें मिलेगा फायदा

निर्माण स्कीम का उद्देश्य प्रारंभिक परीक्षा में पास उन उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए की सहायता करेगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए से कम है और जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला या थर्ड जेंडर से संबंधित हैं।

सीआईएल की गतिविधियों के संचालन वाले 39 जिलों के स्थायी निवासियों का इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

स्कीम के नियम

यूपीएससी सीएसई क्लियर करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा देनी होती है। इस एग्जाम को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को मेन्स और इंटरव्यू से गुजरना होता है। तीन चरणों के बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

इसके आधार पर उनका फाइनल सेलेक्शन होता है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के बाद अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार कोल इंडिया की इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का खनन क्षेत्र से होना भी जरूरी है।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कोल इंडिया लिमिटेड
  • UPSC Prelims
  • यूपीएससी प्रीलिम्स
  • UPSC CSE Prelims
  • UPSC Prelims NIRMAN Scheme 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज