बेटे की शादी में 10 लाख की साड़ी पहनेंगी नीता अंबानी, बनारस से खरीदी, जानिए इस साड़ी की खासियत

Deeksha Nandini Mehra | Jun 27, 2024, 15:04 IST
Share
नीता अंबानी की 10 लाख की साड़ी
नीता अंबानी की 10 लाख की साड़ी

बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए नीता अंबानी की शॉपिंग शुरू हो गई है। उन्होंने बेटे की शादी में गिफ्ट करने के लिए सौ से अधिक साड़ियों का मैन्युअली आर्डर दिया है।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमेन नीता अंबानी इन दिनों अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए शॉपिंग करने में बिजी हैं। वो साड़ी खरीदने के लिए वाराणसी के मार्केट पहुंची। यहां उन्होंने अपने लिए एक दस लाख रुपए की साड़ी पसंद की है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए भी 100 से अधिक साड़ियों के आर्डर दे दिए हैं। इस खबर में जानिए दस लाख की साड़ी की खासियत...।

दरअसल, नीता अंबानी सोमवार को वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ और माता विशालाक्षी के दर्शन किए। इसके बाद उन्हें बेटे अनंत अंबानी की शादी में आने का न्योता दिया। इस दौरान नीता ने होटल में काशी के बुनकरों को बुलाकर साड़ियों का स्टॉल लगवाया। बुनकरों की डिजाइन की गई एक से एक साड़ियों को देखा। उसमें से उन्होंने कोनिया ट्रेंड की लाख-बूटी वाली लाल रंग की साड़ी पसंद की।

74aa1739-d21
74aa1739-d21


दस लाख की साड़ी की विशेषताएं

  • नीता अंबानी ने जो साड़ी पसंद की है वो ट्रेडिशनल कोनिया की साड़ी है। उस साड़ी पर रियल जरी का काम हुआ है।
  • इस साड़ी में सोने के तार, बेस कटान थ्रेड का काम है, जिस पर सिल्वर की कोटिंग की गई है।
  • ट्रेडिशनल कोनिया की लाख-बूटी साड़ी को बनाने में 2.5 से 3 महीने का समय लगता है। नीता अंबानी ने जो साड़ी पसंद की उसे 2 लोगों ने बनाया है।
  • लाख-बूटी साड़ी बेंगलुरु सिल्क से बनाई जाती है। इसमें 600 ग्राम जरी (गोटा-टिकी) वर्क है, इसमें 400 ग्राम सोने-चांदी की तारों का इस्तेमाल हुआ है।
  • लाख-बूटी साड़ी बनाने में से कम से कम 3 लाख की लागत लगाती है। मार्केट में इस साड़ी को 10 लाख की कीमत तक बेचा जाता है।
  • जो साड़ी नीता अंबानी को पसंद आई, उसमें बूटी का काम हुआ है। बूटी की संख्या 1 लाख है।
  • इसमें ट्रेडिशनल पल्लू के साथ मुगल इंस्प्रेशन भी है। इस साड़ी को कढ़ा गया है, मतलब जैसा आगे है, वैसा ही पीछे भी है। फ्लोट्स (धागे की गांठ) नहीं है।
  • ऐसे साड़ियों पर बहुत बारीक काम होता है। एक दिन में करीब 3 इंच बुनाई हो पाती है। एक साड़ी पर एक साथ एक मास्टर आर्टिजन और एक असिस्टेंट काम करते हैं।
e62a5174-f13
e62a5174-f13


इस दिन होगी अनंत-राधिका की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को है। दोनों की शादी मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी और देश-विदेश के नामी लोग दोनों की शादी के साक्षी बनेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तरह ही शादी की रस्मे भी ग्रैंड स्टाइल में ही की जाएंगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रिलायंस फाउंडेशन
  • बाबा विश्वनाथ मंदिर
  • Anant Radhika Wedding
  • नीता अंबानी की 10 लाख की साड़ी
  • सोने से बनी नीता अंबानी की साड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा