टोल प्लाजा पर नहीं चलेगी मनमानी, स्टाफ पर लगेगा अंकुश, तोड़फोड़ की घटनाओं की होगी रिकार्डिंग, वाहन सवारों पर भी सख्ती

Pratibha Rana | Oct 10, 2023, 24:00 IST
Share
टोल प्लाजा पर नहीं चलेगी मनमानी, स्टाफ पर लगेगा अंकुश, तोड़फोड़ की घटनाओं की होगी रिकार्डिंग, वाहन सवारों पर भी सख्ती
टोल प्लाजा पर नहीं चलेगी मनमानी, स्टाफ पर लगेगा अंकुश, तोड़फोड़ की घटनाओं की होगी रिकार्डिंग, वाहन सवारों पर भी सख्ती

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर आए दिन स्टाफ और वाहन मालिकों के बीच विवाद और मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं।

New Delhi. राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर आए दिन स्टाफ और वाहन मालिकों के बीच विवाद और मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। इस दौरान कई बार तोड़फोड़ भी हो जाती है। इस पर अंकुश लगाने और इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक एसओपी जारी की है, जिसका उद्देश्य आम लोगों के साथ ही टोल आपरेटरों के हितों की रक्षा करना है। एनएचएआई ने ‘काम’ नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत एनएचएआई पेशेवर मनोवैज्ञानिकों के साथ मिलकर टोलकर्मियों को गुस्से पर नियंत्रण तथा ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने के लिए ट्रेनिंग करा रहा है। पहली ट्रेनिंग मुरथल टोल प्लाजा (हरियाणा) में दी गई है। अब मप्र समेत कई राज्यों में इसकी शुरुआत होने वाली है। एसओपी में एनएचएआई के फील्ड अफसरों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश हैं।

लेन सुपरवाइजर बाडी कैमरा पहनेंगे

एसओपी के अनुसार, एनएचएआइ के फील्ड अफसर यह सुनिश्चित करेंगे कि टोल संग्रह करने वाली एजेंसी दिशा-निर्देशों के तहत अपनी ड्यूटी करें। टोलकर्मी तय यूनिफार्म और नाम वाला बैज पहनेंगे। अगर टोल पर विवाद की नौबत आती है तो टोल प्लाजा मैनेजर या लेन सुपरवाइजर उसे हल करने की कोशिश करेंगे। लेन सुपरवाइजर बॉडी कैमरा पहनेंगे, जिससे हिंसा की पूरी घटना रिकॉर्ड हो सके।

ऐसे होगा विवाद का निपटारा

अगर कोई वाहन सवार मनमाना व्यवहार करता है तो लेन सुपरवाइजर विवाद हल करेंगे। किसी भी हालत में टोल प्लाजा का स्टॉफ उकसावे वाली भाषा या हिंसा का सहारा नहीं ले सकता। टोल प्लाजा के कर्मी पुलिस से मदद ले भी सकते हैं और अगर मामला शांत नहीं होता है तो वे एफआईआर करा सकते हैं। अगर वाहन सवार मारपीट करता है या फिर टोल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो टोलकर्मी तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देंगे। वे वाहन सवार से कोई हाथापाई नहीं कर सकेंगे।

टोल के सभी कर्मियों का पुलिस वेरीफिकेशन जरूरी

एनएचएआइ के फील्ड अफसरों की जिम्मेदारी होगी कि वे टोल के सभी कर्मियों को पुलिस वेरीफिकेशन कराए। इसके साथ ही टोल संग्रह करने वाली एजेंसी से यह भी कहा गया है कि वे हर महीने विवाद, टकराव, मारपीय या हिंसा के किसी भी मामले की रिपोर्ट एनएचएआइ के परियोजना क्रियान्वनय इकाई को सौंपेगी।

Tags:
  • Toll plaza disputes will stop
  • NHAI special campaign 'Kam'
  • NHAI professional psychologist
  • control on staff
  • body cameras in staff at toll
  • टोल प्लाजा रुकेंगे विवाद
  • एनएचएआई का विशेष अभियान ‘काम’
  • एनएचएआई पेशेवर मनोवैज्ञानिक
  • स्टॉफ पर अंकुश
  • टोल पर स्टाफ में बॉडी कैमरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा