24 घंटो में 14 लोगों की मौत, जगह-जगह पड़े मिले शव

Ravi Singh | Jun 19, 2024, 19:23 IST
Share
Noida 14 died
Noida 14 died

दिल्ली से सटे नोएडा में अलग-अलग जगहों से 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि ये सभी मौतें लू और हीट स्ट्रोक के कारण हुई हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग हीटवेव के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच दिल्ली से सटे नोएडा में अलग-अलग जगहों से 14 लोगों की मौत ( 14 people died ) हो गई। आशंका है कि ये सभी मौत लू और हीट स्ट्रोक के कारण हुई हैं। हालांकि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सही कारण पता लग पाएगा।

इतनी संख्या में मौत से लोगों में दहशत

एक साथ इतनी संख्या में लोगों के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। देश में तेजी से बढ़ रही गर्मी से लगभग हर दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बताने की बात कही जा रही है, लेकिन इतनी संख्या में मौतों ने प्रचंड गर्मी को लेकर लोगों में दहशत पैदा कर दी है। ये सभी शव थाना सेक्टर 142, एक्सप्रेस वे थाना, थाना सेक्टर 24, थाना सेक्टर 58, कोतवाली 39, फेज 2 थाना, कोतवाली सेक्टर 126, फेज 1 थानों से मिले हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc

24 घंटे में 14 शव

24 घंटे में 14 शव जिला अस्पताल पहुंचे हैं। कुछ मृतकों को पुलिस और कुछ को उनके परिजन मौत होने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इन मृतकों के शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की मौत लू और हीट स्ट्रोक से हुई होगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

सोम डिस्टलरी का लाइसेंस सस्पेंड , बेलगाम कंपनी पर सरकार ने कसा शिकंजा

हीटवेव क्या है

हीटस्ट्रोक की बात करें तो हीट स्ट्रोक को आम भाषा में लू लगना कहते हैं। ये तब होता है, जब आपका शरीर अपने तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता। हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और शरीर अपने आप तो ठंडा नहीं कर पाता। डॉक्टरों के मुताबिक, हीट-स्ट्रोक की चपेट में आने पर 10 से 15 मिनट के अंदर शरीर का तापमान 106°F या इससे अधिक हो सकता है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravi kushwah
ravi kushwah

Tags:
  • नोएडा
  • 14 लोगों की मौत
  • 14 people died
  • मौत लू और हीट स्ट्रोक के कारण
  • 24 घंटे में 14 शव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच